कांगड़ा के बाद अब हमीरपुर में कोरोना के 2 नए मामले, जिला में आंकड़ा पहुंचा 120

Edited By Vijay, Updated: 05 Jun, 2020 05:52 PM

news case of corona in hamirpur

हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कांगड़ा में 3 मामले सामने आने के बाद अब हमीरपुर जिला में कोरोना के 2 नए मामले सामने आ गए हैं। उक्त मामले गलोड़ और बड़सर से संबंधिति हैं। इनमें एक 28 वर्षीय तो दूसरा 32 वर्षीय...

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कांगड़ा में 3 मामले सामने आने के बाद अब हमीरपुर जिला में कोरोना के 2 नए मामले सामने आ गए हैं। उक्त मामले गलोड़ और बड़सर से संबंधिति हैं। इनमें एक 28 वर्षीय तो दूसरा 32 वर्षीय व्यक्ति है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें कि बुधवार देर रात को भी सुजानपुर से एक महिला को आईजीएमसी रैफर किया था गया, जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। महिला की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है, जिसे क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था। बता दें कि यह मामला शिमला जिला में जोड़ा जाएगा। वहीं आज जो 2 नए मामले आए हैं उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। इन 2 नए मामलों के साथ हमीरपुर में कोरोना के कुल मामले 120 जबकि एक्टिव केस 64 हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!