नयनादेवी में नवनिर्वाचित पार्षद मुकेश कुमारी ने थामा कांग्रेस का हाथ

Edited By Vijay, Updated: 17 Jan, 2021 08:40 PM

newly elected councilor mukesh of nainadevi join in congress

हिमाचल प्रदेश की सबसे छोटी नगर परिषद श्री नयनादेवी में शनिवार को उलटफेर देखने को मिला है। सोमवार को नगर परिषद नयनादेवी में अध्यक्ष पद को लेकर होने वाले चुनाव से पहले नयनादेवी नगर परिषद के वार्ड नंबर-4 से नवनिर्वाचित पार्षद मुकेश कुमारी ने रविवार को...

नयनादेवी (मुकेश): हिमाचल प्रदेश की सबसे छोटी नगर परिषद श्री नयनादेवी में शनिवार को उलटफेर देखने को मिला है। सोमवार को नगर परिषद नयनादेवी में अध्यक्ष पद को लेकर होने वाले चुनाव से पहले नयनादेवी नगर परिषद के वार्ड नंबर-4 से नवनिर्वाचित पार्षद मुकेश कुमारी ने रविवार को विधायक रामलाल ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस मौके पर रामलाल ठाकुर ने कहा कि मुकेश कुमारी कांग्रेस में शामिल हुई हैं। अब नयनादेवी नगर परिषद पर कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष होगा और उपाध्यक्ष भी उनकी पार्टी का ही बनेगा। बता दें कि श्री नयनादेवी नगर परिषद में भाजपा समर्थित 4 पार्षद विजयी हुए थे और 3 पार्षद कांग्रेस समर्थित जीते थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!