Sirmour: मोदी सरकार घटा रही टैक्स, सुक्खू सरकार बढ़ा रही : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Sep, 2025 06:08 PM

nahan modi government tax

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को जिला सिरमौर के नौहराधार और राजगढ़ में नैक्स्ट जैनरेशन जीएसटी सुधारों से जुड़ी संगोष्ठी को संबोधित किया।

नाहन (आशु): नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को जिला सिरमौर के नौहराधार और राजगढ़ में नैक्स्ट जैनरेशन जीएसटी सुधारों से जुड़ी संगोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नैक्स्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को किसी भी सरकार द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा है। यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में लोगों को जिन वस्तुओं पर 30 फीसदी टैक्स देना पड़ता था, वह वस्तुएं आज 5 फीसदी टैक्स के दायरे में आ रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुक्खू सरकार जन विरोधी सरकार है। मोदी सरकार ने सीमैंट पर 10 फीसदी जीएसटी कम की, ताकि प्रति बोरी सीमैंट में 40 रुपए की राहत मिल सके, लेकिन सुक्खू सरकार ने रातों-रात एडिशनल गुड्स टैक्स में 5 रुपए बढ़ा दिए। इसके पहले भी सरकार द्वारा सीमैंट पर 4 रुपए एजीटी बढ़ाया जा चुका है। इसी तरह सत्ता में आने के बाद से सुक्खू सरकार ने डीजल के दामों में भी 6.5 रुपए की वृद्धि करके प्रदेशवासियों को महंगाई का झटका दे चुकी है।

यह सरकार हर लिहाज से प्रदेश विरोधी और अपने मित्रों के हितैषी के रूप में काम कर रही है। नेक्स्ट जैनरेशन जीएसटी से पूरे देश के लोग खुश हैं। सिर्फ कांग्रेस के नेता दुखी हैं। इस मौके पर विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, श्री रेणुका जी से भाजपा प्रत्याशी रहे नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!