Himachal: PM मोदी के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार बनकर उभरे अनुराग ठाकुर, हिमाचल का बढ़ाया मान

Edited By Vijay, Updated: 11 Jun, 2025 05:46 PM

mp anurag thakur

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से लगातार पांचवीं बार सांसद चुने गए अनुराग सिंह ठाकुर को भले ही मोदी-03 सरकार के मंत्रिमंडल में जगह न मिली हो, लेकिन राष्ट्रीय राजनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार में उनका कद लगातार बढ़ता जा रहा है।

हमीरपुर (रजीव): पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से लगातार पांचवीं बार सांसद चुने गए अनुराग सिंह ठाकुर को भले ही मोदी-03 सरकार के मंत्रिमंडल में जगह न मिली हो, लेकिन राष्ट्रीय राजनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार में उनका कद लगातार बढ़ता जा रहा है। यह बात तब और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, जब अनुराग सिंह ठाकुर न तो केंद्र सरकार में कोई मंत्री पद संभाल रहे हैं और न ही उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में कोई आधिकारिक जिम्मेदारी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुराग सिंह ठाकुर पर बढ़ता भरोसा इस बात का प्रमाण है कि वह उन्हें सौंपे गए हर कार्य को पूरी लगन और ईमानदारी से निभाते हैं, चाहे वह प्रधानमंत्री मोदी की ओर से हो या राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से।

'ऑप्रेशन सिंदूर' के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में दर्ज कराई उपस्थिति
हाल ही में छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश से एकमात्र सांसद के तौर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने 'ऑप्रेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की पोल खोलने और भारत के मजबूत रुख से दुनिया को अवगत कराने के लिए यात्रा पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस महत्वपूर्ण भूमिका ने न केवल अनुराग सिंह ठाकुर को, बल्कि छोटे से हिमाचल प्रदेश को भी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है।

राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की नीतियों के प्रचार में सक्रिय
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में कोई पदाधिकारी न होने के बावजूद अनुराग सिंह ठाकुर पूरे देश में भाजपा के संगठन और नीतियों के प्रचार में लगातार सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उन्हें संगठन और सरकार की दृष्टि से जहां भी कोई महत्वपूर्ण बात या बड़ा मुद्दा होता है, वहां प्रैस ब्रीफिंग और कार्यशालाओं के लिए भेजते रहते हैं।

प्रधानमंत्री के साथ सर्वदलीय मंडल की बैठक में उपस्थिति
हाल ही में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व भर की यात्रा पर गए 55 सांसदों के सर्वदलीय मंडल से मुलाकात की तो अनुराग सिंह ठाकुर प्रधानमंत्री के ठीक बगल में खड़े होकर उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे थे। हिमाचल प्रदेश के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को इस बड़े और गंभीर मामले के लिए चुना गया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी अनुराग सिंह ठाकुर को सर्वदलीय मंडल में शामिल किए जाने पर उन्हें सम्मानित करने की बात कह चुके हैं।

अनुराग बाेले-प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा भारत
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना ने 'ऑप्रेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तानी धरती पर 9 आतंकवादी कैंप और 11 एयरबेस तबाह कर दुनिया में भारत की ताकत का डंका बजाया और विश्व को भारत की बढ़ती शक्ति से अवगत करवाया।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!