पंजाब के युवक ने शादी का झांसा देकर हिमाचल में किया ये 'कांड', युवती ने पुलिस काे सुनाई आपबीती

Edited By Vijay, Updated: 05 Dec, 2025 07:10 PM

misdemeanor with girl pretext of marriage

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

चम्बा (काकू): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी की पहचान सोहन सिंह के रूप में हुई है, जोकि पंजाब का रहने वाला है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने की है।

एसपी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस काे दी शिकायत में आराेप लगाया है कि आराेपी ने पहले उसे शादी का झांसा दिया और विश्वास में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध किया। यहीं नहीं, आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!