Edited By Vijay, Updated: 01 Mar, 2024 09:04 PM
हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के 6 बागियों से चंडीगढ़ में मुलाकात की तथा इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। इस मुलाकात के बाद राज्य में फिर से सियासत गर्मा गई।
शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के 6 बागियों से चंडीगढ़ में मुलाकात की तथा इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। इस मुलाकात के बाद राज्य में फिर से सियासत गर्मा गई। विक्रमादित्य सिंह शनिवार को दिल्ली में सड़क, परिवहन व हाईवे मंत्रालय भारत सरकार के साथ बैठक में भाग लेंगे, जहां उनका केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करने का कार्यक्रम है लेकिन दिल्ली रवाना होने से पहले शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस के 6 बागियों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ हरियाणा सरकार के प्रसार सलाहकार तरुण भंडारी भी देखे गए। इसके बाद से प्रदेश में राजनीतिक कयासों का दौर दिनभर तेज रहा। इस दौरान लोगों के अलग-अलग मत थे। कुछ लोग उनकी मुलाकात को बागियों को मनाने का प्रयास तो कुछ इन बागियों को विक्रमादित्य सिंह का समर्थन की बात कर रहे हैं। उनकी मुलाकात को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने बागियों के माफी मांगने पर घर वापसी की बात कही थी।
यह है विक्रमादित्य का कार्यक्रम
लोक निर्माण मंत्री के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार को दोपहर बाद चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से रवाना हुए। शनिवार को विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में सड़क, परिवहन व हाईवे मंत्रालय भारत सरकार के साथ बैठक में भाग लेंगे। उनका रविवार को दोपहर बाद हवाई मार्ग से शिमला लौटने का कार्यक्रम है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here