कच्चा माल न आया तो बंद हो जाएगा दवा उद्योग!

Edited By kirti, Updated: 24 Feb, 2020 10:58 AM

medicines

प्रदेश का सबसे बड़ा बद्दी फार्मा हब कच्चा माल न आने से हांफने लगा है। अगर जल्द ही कच्चा माल उपलब्ध नहीं हुआ तो आने वाले समय में प्रदेश के अधिकांश उद्योग बंद हो जाएंगे। प्रदेश का 85 फीसदी कच्चा माल चीन से आता है।

मानपुरा : प्रदेश का सबसे बड़ा बद्दी फार्मा हब कच्चा माल न आने से हांफने लगा है। अगर जल्द ही कच्चा माल उपलब्ध नहीं हुआ तो आने वाले समय में प्रदेश के अधिकांश उद्योग बंद हो जाएंगे। प्रदेश का 85 फीसदी कच्चा माल चीन से आता है। हिमाचल समेत पूरे देश की चीन पर निर्भरता इतनी ज्यादा है कि अगर वह केवल कच्चा माल ही बंद कर देता है तो देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो जाती है। चीन से कच्चा माल न आने से जिन लोगों के पास कच्चा माल स्टाक में था उन्होंने दाम कई गुणा बढ़ा दिए हैं। 33 हजार रुपए में मिलने वाला कच्चा माल 70 हजार तक बिक रहा है। अब देश में जो कच्चा माल स्टाक में था वह भी नहीं रहा है। अब हालत यह है कि एक माह तक कच्चे माल की सप्लाई नहीं हुई तो कई दवाइयां बननी बंद हो जाएंगी।

कच्चा माल न आने से पैरासिटामोल (पी.सी.एम.) जो पहले 255 रुपए किलो था अब वह 455 रुपए हो गया है। नीमोस्लाइड जो पहले 600 रुपए किलो था अब वह 1400 रुपए किलो हो गया है। अस्किलोफिनास जो पहले 800 रुपए किलो था वह अब 1600 रुपए किलो हो गया है। एंटीबायटिक दवाइयों के दाम भी दो गुना हो गए हैं। गैस की दवाइयों के ड्रम में 10 हजार रुपए की वृद्धि हुई है। यही नहीं एलर्जी की दवाई मोंटीलुकास्ट दवा की कच्चे माल की दवा दो गुना बढ़ गई है। महासचिव दवा निर्माता संघ मनीश ठाकुर, बद्दी के क्योरटेक फार्मा के संचालक सुमित व अरुण रावत ने बताया कि कच्चा माल न आने से दवाइयों का दाम कई गुना बढ़ जाएगा। पैरासिटामोल, निमोस्लाइड, गैस, एलर्जी व दर्द निवारक दवाइयां बननी ही बंद हो जाएंगी।

आने वाले समय में सर्जिकल दवाइयां भी मिलनी बंद हो जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च में चीन खुल जाएगा। उसके बाद स्थिति में सुधार हो सकता है। प्रदेश ट्रेडर प्रकोष्ठ के सदस्य कृष्ण कौशल ने कहा कि भारत की विदेश नीति काफी मजबूत है। दवा उद्योग के लिए कच्चा माल किसी दूसरे देश से भी मंगवाया जा सकता है। भारत ने पहले भी चीन से कई उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया था उसके बावजूद भी देश की मांग पूॢत में कोई बाधा नहीं आई है। भारत किसी एक देश पर निर्भर नहीं है। अगर कच्चा माल चीन से नहीं आ रहा है तो किसी और देश से भी मंगवाया जा सकता है। उधर, ड्रग कंट्रोलर मनीष ने कच्चा माल न आने की पुष्टि करते हुए बताया कि चीन बंद होने से यह समस्या आई है। मार्च में चीन खुलने की उम्मीद है और उसके बाद कच्चे माल की कोई कमी नहीं रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!