लोकसभा चुनावों को लेकर मनकोटिया का वीरभद्र पर बड़ा वार, जानिए क्या बोले

Edited By Vijay, Updated: 13 Jul, 2018 09:18 PM

mankotia big attack over virbhadra about loksabha elections

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कांग्रेस प्रभारी को सुझाव दिया है कि यदि हिमाचल में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलानी है तो प्रदेश कांग्रेस को वीरभद्र सिंह से मुक्त करना होगा।

धर्मशाला: पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कांग्रेस प्रभारी को सुझाव दिया है कि यदि हिमाचल में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलानी है तो प्रदेश कांग्रेस को वीरभद्र सिंह से मुक्त करना होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल इन दिनों लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने हेतु प्रदेश भर में प्रचार कर रही हैं। पंजाब केसरी के साथ विशेष वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जो हालात कांग्रेस में आज हैं, उनके चलते कांग्रेस को प्रदेश में 4 सीटें प्राप्त करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रभारी तो बयान दे रही हैं कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक है और कांग्रेस एकजुट है, यह कभी संभव ही नहीं हो सकता है।


वीरभद्र सिंह से मुक्त कांग्रेस खड़ी होगी तो होगा 4 सीटों पर कब्जा
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह से मुक्त कांग्रेस यदि खड़ी होती है तो प्रदेश में कांग्रेस फिर से जीवित हो जाएगी और 4 सीटों पर कब्जा कर लेगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चम्बा से इस विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह द्वारा सिफारिश की गई टिकटों में से अधिकतर टिकटों में कांग्रेस को हार मिली है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब-जब पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें कांग्रेस पार्टी से निकाला है तब-तब कांग्रेस हारी है। जब भी हाईकमान उन्हें कांगे्रस में वापस लाया है तो पार्टी की जीत हुई है।


पत्नी की सीट को नहीं बचा पाए तो 4 सीटें कैसे बचा पाएंगे वीरभद्र
उन्होंने वीरभद्र सिंह के उस बयान पर तंज कसा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कह रहे हैं कि यदि उन्हें लोकसभा की बागडोर दी जाती है तो 4 सीटें जीतने में कांग्रेस कामयाब रहेगी। इस पर उन्होंने कहा कि पिछली बार वह अपनी पत्नी की सीट को नहीं बचा पाए तो 4 सीटें कैसे बचा पाएंगे।


कांग्रेस व भाजपा जनता को कर रही हैं गुमराह
उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टियां प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही हैं तो अब वह तीसरा राष्ट्रीय विकल्प लेकर आएंगे ताकि जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने दोनों पार्टियों पर आरोप लगाया है कि हर बार इन दोनों पार्टियों द्वारा नेताओं पर चार्जशीट बनाई जाती है लेकिन कार्रवाई किसी भी पार्टी के नेता पर नहीं होती है। उन्होंने कहा कि एक चीज का अफसोस रहेगा कि जो हिम्मत सुखर्विदर सिंह सुक्खू व कौल सिंह ठाकुर ने वीरभद्र सिंह के खिलाफ बोलने की अब दिखाई है, यह उस समय दिखाई होती है जब वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आरोप लगाते थे तो अभी कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती।


कांगड़ा-चम्बा से जी.एस. बाली बेहतरीन उम्मीदवार
कांगड़ा-चम्बा संसदीय सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवारी पर उन्होंने पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के नाम की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति वीरभद्र सिंह के बलबूते से हटकर जीतेगा, वह हमेशा कामयाब होगा और जी.एस. बाली ने पिछले कुछ चुनावों में ऐसा ही किया है तथा यही फायदा उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों में मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!