Mandi में घर की दूसरी मंजिल में फटा गैस सिलैंडर, स्टोर जलकर राख

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jun, 2025 04:23 PM

mandi house fire loss

नगर निगम मंडी के पुरानी मंडी वार्ड में सिलैंडर फटने से जोरदार धमाका होने से स्टोर पूरी तरह जलकर राख हो गया। मकान के दूसरी मंजिल में स्टोर में लगी आग से रखी लकड़ी धूं-धूं कर जली और अन्य संपति भी जलकर राख हो गई है।

मंडी (नीलम): नगर निगम मंडी के पुरानी मंडी वार्ड में सिलैंडर फटने से जोरदार धमाका होने से स्टोर पूरी तरह जलकर राख हो गया। मकान के दूसरी मंजिल में स्टोर में लगी आग से रखी लकड़ी धूं-धूं कर जली और अन्य संपति भी जलकर राख हो गई है। घटना से करीब 4 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। सिलैंडर इतनी बुरी तरह फटा कि उसके भी परखचड़े उड़ गए। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुक्सान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है। सिलैंडर इतनी जोर से फटा कि 30 फुट ऊपर आम का पेड़ भी जल गया। इस स्थान पर सड़क न होने पर अग्निशमन का वाहन नहीं पहुंच सका। लेकिन कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगों के सहयोग से आगजनी पर काबू पा लिया। रविवार की छुट्टी होने के कारण सभी स्थानीय युवा घर पर होने के कारण तुरंत राहत कार्य में जुट गए।

नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा के पुरानी मंडी वार्ड के वासणी में रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दूसरी मंजिल पर स्टोर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुन कर सोहन सिंह सकलानी का परिवार सहम गया। परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल आए। सोहन सिंह व अन्य लोग जब घर की दूसरी मंजिल में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि स्टोर में ट्रंक, बर्तन, गैस चूल्हा समेत अन्य सामान को आग ने चपेट में ले लिया। नगर निगम के महापाैर ने बताया कि वासनी में सिलैंडर फटने से स्टोर घर पूरी तरह जल गया है। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!