Kullu: झारखंड के व्यक्ति की मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Oct, 2025 10:39 PM

manali jharkhand person died

झारखंड के व्यक्ति की मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मनाली (सोनू): झारखंड के व्यक्ति की मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति अपने रिश्तेदार के घर अलेऊ आया था, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमरजीत कुमार सोरेन (74) पुत्र जीजी सोरेन निवासी सेंट पॉल स्कूल दुरूहूरु हजारीबाग (झारखंड) के रूप में हुई है। डाक्टरों ने हार्ट अटैक को मृत्यु का कारण बताया है लेकिन सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!