लाहौल-स्पीति में हाई अलर्ट, हिमखंड गिरने से चिनाब नदी का बहाव रुका

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jan, 2020 09:25 PM

manali iceberg chenab river flow stopped

हिमाचल से पाकिस्तान जाने वाली चिनाब नदी का जल बहाव रुक गया है। जानकारी के अनुसार बर्फीले रेगिस्तान लाहौल में चोटियों से पट्टन घाटी में गोशाल से लेकर थिरोट डिबरू नाले तक हिमखंड गिरने से जगह-जगह चिनाब नदी के पानी का बहाव रुक गया है।

मनाली, (सोनू): हिमाचल से पाकिस्तान जाने वाली चिनाब नदी का जल बहाव रुक गया है। जानकारी के अनुसार बर्फीले रेगिस्तान लाहौल में चोटियों से पट्टन घाटी में गोशाल से लेकर थिरोट डिबरू नाले तक हिमखंड गिरने से जगह-जगह चिनाब नदी के पानी का बहाव रुक गया है। हिमस्खलन से नदी में प्राकृतिक तौर पर झील अस्तित्व में आने लगी है। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि 2 दिन से जारी भारी बर्फबारी को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है तथा 2 दिन तक शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं। मौसम साफ  होने पर घटनास्थल का जायजा लेने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमें बनाई जा रही हैं। लाहौल में 3 से 5 फुट तक ताजा बर्फबारी हो चुकी है। सोमवार को भी क्षेत्र में बर्फबारी का दौरा जारी रहा। हर तरफ  मंडरा रहे हिमस्खलन के खतरे के बीच घटनास्थल तक पहुंचना भी प्रशासन के लिए आसान नहीं है। भारी बर्फबारी के चलते अलग-थलग पड़ी लाहौल घाटी में सभी सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल तक पहुंचने वाला मार्ग भी भारी बर्फबारी से अवरुद्ध हो गया है। चंद्रा वैली के गोंदला, सिस्सू, कोकसर, तुपकङ्क्षलग व गोजंग में हिमखंड गिरने की आशंका अधिक रहती है।

1996 में भी चिनाब नदी में बनी झीलों ने तिंदी में मचाई थी तबाही

ग्रामीणों अशोक, प्रेम व रतन ने बताया कि चिनाब नदी में हिमखंड गिरना नई बात नहीं है लेकिन घाटी में हो रही भारी बर्फबारी से चारों ओर हिमखंड गिरने की आशंका बनी हुई है जिससे लोगों में भी खौफ का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले मार्च, 1996 में भी चिनाब नदी का पानी रुका था। तब नदी में जमा हुए हिमखंडों की बर्फ  तेज रफ्तार से पिघल गई तथा झीलों की बाढ़ तिंदी क्षेत्र को बहा ले गई थी। इस बार जनवरी के महीने में नदी में हिमखंड गिरने का क्रम शुरू हो गया है।

कोई अनहोनी होने पर आपदा प्रबंधन को सूचित करें

एसडीएम केलांग अमर नेगी का कहना है कि 2 दिन से लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी हो रही है। जिला मुख्यालय में 2 फुट से अधिक बर्फ पड़ चुकी है। परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है। बर्फबारी को देखते हुए 2 दिनों तक शिक्षण संस्थान बंद रखे हैं। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें तथा कोई अनहोनी होने पर आपदा प्रबंधन को सूचित करें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!