5 साल की मासूम से अश्लील फिल्म दिखाकर किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Jul, 2018 09:32 PM

manali 5 years old girl porn movie misbehavior

ऊझी घाटी में 5 साल की एक लड़की के साथ शराब के नशे में धुत्त एक 32 वर्षीय नेपाली ने दुष्कर्म किया है।

मनाली : ऊझी घाटी में 5 साल की एक लड़की के साथ शराब के नशे में धुत्त एक 32 वर्षीय नेपाली ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने लड़की के माता-पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पीड़िता का भी पुलिस ने मैडीकल करवाया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी की पहचान नेपाली युवक जीवन लाल टंडेल (32) पुत्र वीर बहादुर गांव पोखरा डाक घर अमर सिंह चौक आंचल कासगी नेपाल के रूप में हुई है।


मिस्त्री का काम कर रहा है आरोपी
 आरोपी पतलीकूहल क्षेत्र में पिछले 3 महीनों से मिस्त्री का काम कर रहा है। रविवार को आरोपी दिन भर पतलीकूहल में शराब पीता रहा और उसके बाद नशे में धुत्त होकर अपने किराए के कमरे की ओर चल दिया। रास्ते में उसे नेपाली मूल के ही कुछ बच्चे खेलते हुए नजर आए, उनमें से 5 साल की एक लड़की को वह पनग्रां मार्ग पर अपने साथ ले गया। लड़की को सेब खिलाया और उसके बाद कुछ आगे जाकर लड़की को अपने मोबाइल फोन में अश्लील फिल्म दिखाई। इसके बाद उसे हवस का शिकार बना डाला।


लड़की ने परिजनों को बताई आपबीती
 लड़की ने घर जाकर सारी बात परिजनों को बताई जिस पर उन्होंने पुलिस चौकी आकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कुल्लू की एस.पी. शालिनी अग्निहोत्री ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!