गगरेट में सरिया उद्योग में बड़ा हादसा: दो मजदूरों की दर्दनाक मौ/त, 3 गंभीर

Edited By Jyoti M, Updated: 29 Dec, 2025 01:24 PM

major accident at a steel factory in gagret two laborers tragically killed

औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थित एक सरिया उद्योग में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में दो कामगारों की मौत हो गई जबकि तीन कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया।

गगरेट, (बृज): औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थित एक सरिया उद्योग में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में दो कामगारों की मौत हो गई जबकि तीन कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने दो को मृतक लाया हुआ घोषित किया जबकि तीन अति गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवा कर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित यादव घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं जबकि स्थानीय पुलिस मौका पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

PunjabKesari

सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक उद्योग में स्क्रैप उठाने के लिए लगी क्रेन पलट गई इसके चलते उस पर लादी गई स्क्रैप मजदूरों पर गिर गई। इसके चलते पांच मजदूर बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट तो पहुंचाया गया लेकिन तब तक दो की मौत हो चुकी थी। मृतकों में एक कामगार बिहार का था और एक गगरेट का है। गंभीर घायलों में एक हरौली क्षेत्र का और एक पंजाब व एक देहरा का रहने वाला है। दुर्घटना क्यों और कैसे हुई इसका अभी पुख्ता पता नहीं चल पाया है। गगरेट पुलिस दुर्घटना के कारणों को जांचने के लिए उद्योग में पहुंच कर सघन जांघ कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!