चिट्टे का मुख्य सप्लायर कोर्ट में पेश, 3 दिन के अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेजा

Edited By Vijay, Updated: 06 Dec, 2023 08:44 PM

main supplier of heroin gets additional police remand

बड़सर पुलिस थाना के तहत गिरफ्तार चिट्टे के मुख्य सप्लायर को कोर्ट से अतिरिक्त पुलिस रिमांड मिला है। बड़सर पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि आरोपी को इससे पूर्व न्यायलय द्वारा 6 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर....

बिझड़ी (सुभाष): बड़सर पुलिस थाना के तहत गिरफ्तार चिट्टे के मुख्य सप्लायर को कोर्ट से अतिरिक्त पुलिस रिमांड मिला है। बड़सर पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि आरोपी को इससे पूर्व न्यायलय द्वारा 6 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया था तथा रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आज उसे पुन: कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे  3 दिन अतरिक्त पुलिस रिमांड पर भेजा है।

बताते चलें कि गत 28 नवम्बर को बड़सर के गलू में 2 व्यक्तियों के कब्जे से पुलिस ने 100 ग्राम चिट्टा पकड़ा था, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने पुलिस रिमांड के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान चिट्टे के सप्लायर वीरेंद्र सिंह उर्फ बिक्की पुत्र बलबीर सिंह निवासी शेखपुरा मुहल्ला, जंडीयाला (अमृतसर)  को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। जिला उपपुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा आरोपी को 8 दिसम्बर तक अतिरिक्त पुलिस रिमांड मिला है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!