Solan News: जिला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला के मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस सिलेंडर की सुचारू और समय पर आपूर्ति के लिए सभी एल.पी.जी. गैस एजेंसियों के संबंध में रूट चार्ट की अधिसूचना जारी की है।
Solan News: जिला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला के मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस सिलेंडर की सुचारू और समय पर आपूर्ति के लिए सभी एल.पी.जी. गैस एजेंसियों के संबंध में रूट चार्ट की अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार, मैसर्ज़ विपुल गैस एंजेसी सोलन द्वारा खनोग व गलानग में प्रत्येक माह की 05 तारीख, बड़ोग में प्रत्येक माह की 09 तारीख, गड़खल, आंजी, शमलेच वाया डीपीएस में प्रत्येक माह की 10 तारीख, सेरी अप्पर वॉटर टैंक में प्रत्येक माह की 12 तारीक, सुल्तानपुर मार्ग से ज़ीरो पॉइन्ट से एम.एम.यू. तक में प्रत्येक माह की 15 तारीख, फेकेडे का नाला सुल्तानपुर में प्रत्येक माह की 16 तारीख, गांधीग्राम से ज़ीरो पॉइन्ट कुमारहट्टी में प्रत्येक माह की 17 तारीख, मनलोग व दयोठी में प्रत्येक माह की 18 तारीख, भोजनगर, नेरी व काबाकलां में प्रत्येक माह की 20 तारीख, धर्मपुर में प्रत्येक माह की 23 तारीख, कुमारहट्टी में प्रत्येक माह की 25 तारीख, दयोठी (कायलर से खडयाणा) तथा रणो में प्रत्येक माह की 27 व 28 तारीख, चामतभडेच व बाडाकून में प्रत्येक माह की 29 तारीख, गडासर व दौलांजी में प्रत्येक माह की 30 तारीख, ओच्छघाट (मझगांव से ओच्छघाट) में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे वीरवार को, नौणी में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे वीरवार, कयलोधार व नौणी में प्रत्येक माह के तीसरे वीरवार, बसाल व तारफैक्टरी में प्रत्येक माह के रविवार, एपीएस डगशाई में मांग के अनुरूप, शामती में प्रत्येक माह के शनिवार, कांऊगड़ी में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार तथा डमरोग में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे मंगलवार को गैस वितरित की जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार, मैसर्ज़ जगदम्बा गैस एजेंसी सोलन द्वारा टैंकरोड में प्रत्येक माह के सोमवार, तारफैक्टरी में प्रत्येक माह के मंगलवार, रबौन में प्रत्येक माह के बुधवार, बरार रोड में प्रत्येक माह के वीरवार, कथेड में प्रत्येक माह के शुक्रवार, क्लीन में प्रत्येक माह के शनिवार, ओच्छघाट, नौणी व दौलाँजी में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे रविवार, दयोठी में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे रविवार, कोटला में प्रत्येक माह के पहले रविवार, चम्बाघाट में प्रत्येक माह के वीरवार और शुक्रवार, बसाल में प्रत्येक माह के मंगलवार, सलोगड़ा में प्रत्येक माह के शुक्रवार, गलानग में प्रत्येक माह पहले और तीसरे वीरवार, कोरण, बड़ोग व नगाली में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार, शमलेच, चिल्ला व डीपीएस अंजी में प्रत्येक माह के बुधवार, ब्रुरी में प्रत्येक माह के शुक्रवार, धारों की धार में प्रत्येक माह की 27 तारीख, अश्वनी खड्ड में प्रत्येक माह की 28 तारीख, कून बाडा व दयोठी में प्रत्येक माह की 30 तारीख तथा शमरोड, गढ़ासर व रणों में प्रत्येक माह के तीसरे सोमवार को गैस वितरित की जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (एचपीएससीएससी) गैस एजेंसी सोलन द्वारा शक्ति नगर व बजरोल में प्रत्येक माह के सोमवार, करोल विहार, बसाल रोड, भवारा व एचएफसीएल में प्रत्येक माह के मंगलवार, सन्नी साइड, सेर क्लीन व चम्बाघाट में प्रत्येक माह के बुधवार, मेला मैदान, सलोगड़ा व मनसार में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे वीरवार, सलोगड़ा, ब्रुरी, कोणार्क होटल, डिज़ल पंप व फ्रेंडस कॉलोनी में प्रत्येक माह के वीरवार, क्लीन, बाईपास व सपरुन में प्रत्येक माह के शुक्रवार, ओच्छघाट, नौणी, धर्जा, गौडा, टिक्करी तांजी व रेह काटल में प्रत्येक माह के पहले, तीसरे सोमवार, दूसरे, चौथे शुक्रवार व अंतिम शुक्रवार, बाई पास कथेड़, कथेड़, एम.आर.ए.डी.ए.वी. स्कूल, सी.एम. मेगा बाज़ार व न्यू कथेड़ में प्रत्येक माह के शनिवार, चामुण्डा कॉलोनी व गुरुस्थान में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार, दवासी फ्लोग में प्रत्येक माह के वीरवार, शिल्ली, दामकडी, जौणाजी, मशीवर, कोटला व ओयली में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे वीरवार तथा बेलगांव, अश्वनी खड्ड, ढोल का जुब्बड़, कुरगल, टकरयाणा, हिन्नर, रेहेड, कनाह, बायला बस्ती व धारों की धार में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शुक्रवार को गैस वितरित की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, मैसर्ज़ सुबाथू भारत गैस द्वारा थड़ी, सुबाथू, रडियाणा, कुठाड, देलगी, पनसोडा, रणो, कटनी, जीहू, रौड़ी, ओलगी, कक्कड़हट्टी, शील, खायरी, भारती, धर्मपुर, कुमारहट्टी, सोलन, ओच्छघाट व जाबली में सप्ताह के आधार पर गैस वितरित की जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (एचपीएससीएससी) गैस एजेंसी कण्डाघाट द्वारा पुलिस थाना, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व एच.डी.एफ.सी. बैंक में प्रत्येक माह की 02 तारीख, पढ़ाव व लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रत्येक माह की 03 तारीख, साधुपुल, दोची, दुनो व शिलडू में प्रत्येक माह की 04 तारीख, दुनो, मिहानी, आर.एम. स्कूल, चायल, बांजनी व टिक्कर में प्रत्येक माह की 05 तारीख, क्वारग, शिल्हाडी, मालगा व देयो चौकी में प्रत्येक माह की 07 तारीख, मंझोल व गुराश में प्रत्येक माह की 08 तारीख, क्यारीघाट, वाकनाघाट व जे.पी. गेट में प्रत्येक माह की 09 तारीख, मोमेहर, छावशा, देलगी व भारती में प्रत्येक माह की 10 व 11 तारीख, ध्यारीघाट, कैथलीघाट, शालाघाट, लछोग, कोट किदोर, आंजी सुनारा, गरू व पौधना में प्रत्येक माह की 12 तारीख, मालगा, मंझोल व गुराश में प्रत्येक माह की 14 तारीख, बीशा, तुन्दल व सैंज में प्रत्येक माह की 17 तारीख, बाशा, बघेटु व दोलग में प्रत्येक माह की 18 तारीख, डेढघराट, मही व मानसर में प्रत्येक माह की 20 तारीख, पपलोल, बखेला, डुमैहर व गडोग में प्रत्येक माह की 23 तारीख, साधुपुल, दोची व दुनो में प्रत्येक माह की 24 तारीख, मिहानी, चायल, टिक्कर, नगाली व कनोडी में प्रत्येक माह की 25 तारीख, अश्वनी खड्ड, झाझा व धंगील में प्रत्येक माह की 26 तारीख, जधारी व सिरीनगर में प्रत्येक माह की 27 तारीख तथा हाथो, सलुमणा, पलेच, धरोट व डिग्री कॉलेज कण्डाघाट के क्षेत्र में प्रत्येक माह की 28 तारीख को गैस वितरित की जाएगी।