पालकवाह में तेंदुए ने बाइक सवारों पर किया हमला, युवती घायल

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2020 08:33 PM

leopard attacked bike riders girl injured

हरोली के तहत गांव पालकवाह में तेंदुए ने पालकवाह-ठाकरां मार्ग पर बाइक सवारों पर अचानक हमला कर दिया, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस दौरान तेंदुआ बाइक के पीछे बैठी नाबालिग युवती को घायल कर भाग गया।

हरोली (दत्ता): हरोली के तहत गांव पालकवाह में तेंदुए ने पालकवाह-ठाकरां मार्ग पर बाइक सवारों पर अचानक हमला कर दिया, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस दौरान तेंदुआ बाइक के पीछे बैठी नाबालिग युवती को घायल कर भाग गया। इसकी सूचना जैसे ही अन्य राहगीरों व स्थानीय लोगों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए और युवती का इलाज करवाया।

इस बारे स्थानीय पंचायत प्रधान संदीप अग्निहोत्री ने बताया कि उनके गांव का व्यक्ति अपनी बहन के साथ गांव दुलैहड़ से बाइक पर वापस आ रहा था कि तभी पालकवाह-ठाकरां मार्ग पर मंदिर के नजदीक पहुंचते ही अचानक सड़क पर तेंदुआ आ गया और उन पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बाइक पर पीछे बैठी युवती पर पंजों से खरोंचें लगाई हैं। उन्होंने बताया कि इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। उन्होंने संबंधित विभाग से इस संदर्भ में कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!