Shimla: लैंसकार्ट के स्टोर में घुसकर कर्मचारियों काे लगाया तिलक...बांधा कलावा, हिंदू संगठन के नेताओं पर FIR

Edited By Vijay, Updated: 23 Apr, 2026 01:48 PM

lenskart store

लैंसकार्ट कंपनी द्वारा जारी गगाइडलाइंस को लेकर देशभर में छिड़े विवाद की आंच अब हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तक पहुंच गई है। राजधानी के संजौली में लैंसकार्ट स्टोर के भीतर किए गए हंगामे और प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन के नेताओं के...

शिमला: लैंसकार्ट कंपनी द्वारा जारी गगाइडलाइंस को लेकर देशभर में छिड़े विवाद की आंच अब हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तक पहुंच गई है। राजधानी के संजौली में लैंसकार्ट स्टोर के भीतर किए गए हंगामे और प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन के नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि बीते बुधवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और नेता शिमला स्थित लैंसकार्ट स्टोर के बाहर एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता स्टोर के अंदर घुसे और वहां मौजूद कर्मचारियों को कलावा बांधा और तिलक लगाया, साथ ही स्टोर के भीतर हनुमान चालीसा का जाप भी किया गया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद संजौली पुलिस थाना में हिंदू संगठनों के नेताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता  की धारा 299, 302, 333 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में लैंसकार्ट कंपनी की ओर से अपने कर्मचारियों के पहनावे और कार्यशैली को लेकर कुछ नई गाइडलाइंस जारी की गई थीं, जिसमें हिजाब को मंजूरी और तिलक-बिंदी लगाने का कोई जिक्र नहीं था। इन गाइडलाइंस के सामने आने के बाद देशभर में हिंदू संगठनों ने विरोध के सुर मुखर कर दिए हैं। इसी क्रम में शिमला में भी संगठन के लोगों ने कंपनी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगामी कदम उठाए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!