सोलन के शामती में भूस्खलन, 3 भवन गिरे...26 घरों को खाली करवाया

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2023 11:14 PM

landslide in shamti 3 buildings collapse

सोलन के शामती में भारी भूस्खलन से काफी नुक्सान हुआ है। यहा पर करीब 3 भवन गिर गए हैं जबकि करीब 26 घरों को खाली करवाया गया है। शामती के साई बाबा मंदिर के पास में भूस्खलन से मत्स्य विभाग के कार्यालय सहित 3 मकान गिर गए हैं।

सोलन (ब्यूरो): सोलन के शामती में भारी भूस्खलन से काफी नुक्सान हुआ है। यहा पर करीब 3 भवन गिर गए हैं जबकि करीब 26 घरों को खाली करवाया गया है। शामती के साई बाबा मंदिर के पास में भूस्खलन से मत्स्य विभाग के कार्यालय सहित 3 मकान गिर गए हैं। इसके अलावा शामती के साई बाबा मंदिर का गेट भी गिर गया जबकि गत दिवस शाम के समय काली माता मंदिर के नजदीक भी एक मकान गिरा है।

सोलन-राजगढ़ मार्ग पूरी तरह से बंद
भारी भूस्खलन के कारण सोलन-राजगढ़ मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के करीब 6 घरों को खाली करवा दिया है। शामती के अलावा काली माता मंदिर के नजदीक भी मकानों में दरारें आई हैं, जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में मकानों को प्रशासन ने खाली भी करवाया। पहाड़ से गिरा मलबा कई लोगों के घरों में भी सड़क से निचली तरफ को घुस गया। एडीसी अजय यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़-शिमला एनएच को बहाल कर दिया है। उधर नालागढ़-रामशहर-शिमला मार्ग शुरू नहीं हो पाया है। 

लैंड स्लाइड की चपेट में आने से 2 कामगारों की मौत
सोलन के थाना परवाणू के तहत ग्राम पंचायत चम्मों के गांव गडियार के समीप हुई लैंड स्लाइड की चपेट में आने से 2 प्रवासी कामगारों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार झुग्गी पर ऊपर से मलबा आने से एक आदमी झुग्गी में ही दब गया जबकि दूसरे आदमी के सिर पर बड़ा पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!