दर्दनाक हादसा : किन्नौर में गांव पर गिरा पहाड़, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 30 Apr, 2020 03:50 PM

landslide in pangi village

जिला किन्नौर की ग्राम पंचायत पांगी में वीरवार सुबह पीरी पहाड़ के अचानक टूटने के कारण भारी-भरकम पत्थरों के गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुभाष निवासी नेपाल के रूप में हुई है। इस हादसे में एक डोगरी सहित सेब के बगीचों को...

रिकांगपिओ (ब्यूरो): जिला किन्नौर की ग्राम पंचायत पांगी में वीरवार सुबह पीरी पहाड़ के अचानक टूटने के कारण भारी-भरकम पत्थरों के गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुभाष निवासी नेपाल के रूप में हुई है। इस हादसे में एक डोगरी सहित सेब के बगीचों को भी लाखों का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह लगभग 10 बजे पांगी गांव के ऊपर पीरी पहाड़ अचानक टूट गया, जिससे पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर तथा मिट्टी गिरने लगी तथा पहाड़ से पत्थरों के गिरने से जोर जोर से आवाजें भी आने लगी, जिससे ग्रामीणों में अफ रा-तफ री का माहौल बन गया।

वहीं पहाड़ से गिरे भारी-भरकम पत्थर सनम गुरु की डोगरी की छत को तोड़ते हुए ने सुभाष  किचन में बैठे सुभाष के ऊपर गिर गए, जिससे सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कुछ सेब के बगीचे भी चपेट में आ गए, जिससे सेब के पौधे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में सनम गुरु की 2 मंजिली डोगरी का कुछ हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सनम गुरु को लाखों का नुक्सान हुआ है।

हालांकि  पहाड़ का कुछ हिस्सा पांगी गांव के दूसरी तरफ  गिरा, नहीं तो इस हादसे से और अधिक जान व माल का नुक्सान हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रिकांगपिओ से थाना प्रभारी पुलिस टीम सहित तथा राजस्व विभाग की ओर से कानूनगो कबीर सिंह व पटवारी शमशेर सिंह भी नुक्सान का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से सुभाष के शव को पत्थरों के बीच से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ लाया गया।

नायब तहसीलदार कल्पा गोपाल मुखिया ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपए की फौरी आर्थिक सहायता दी गई है। वहीं कानूनगो कबीर सिंह व पटवारी शमशेर सिंह ने बताया कि इस हादसे में सनम गुरु की डोगरी का लगभग 3 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!