Weather Update: लाहौल-स्पीति का पारा माइनस में, प्रदेश में 28 तक साफ रहेगा मौसम

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Oct, 2024 05:31 PM

lahaul spiti s mercury is in minus

हिमाचल अब ठंड बढऩे लगी है, प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।

शिमला (राजेश): हिमाचल अब ठंड बढऩे लगी है, प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। पहाड़ी व उच्च पर्वतीय इलाकों में रातें ठंडी होती जा रही हैं। जनजातीय इलाकों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के नीचे चला गया है और प्राकृतिक जलस्त्रोतों व नदी.नालों और झरनों का पानी बर्फ में तबदील होना शुरू हो गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में सोमवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग ने आगामी 28 अक्टूबर तक बारिश-बर्फ बारी की संभावना से इंकार किया है।

इस दौरान अधिकतम तापमान तो सामान्य बना रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार लाहौल.स्पीति जिला का ताबो सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्रीए केलांग में 3.1 डिग्री, समधो में 5.5 डिग्री, किन्नौर के कल्पा में 4.6 डिग्री व रिकांगपिओ में 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, सुंदरनगर में 11.4 डिग्री, भुंतर में 9.5 डिग्री, धर्मशाला में 14.9 डिग्री, ऊना में 15 डिग्री, नाहन में 17ण्5 डिग्री, पालमपुर में 12 डिग्री, सोलन में 9.6 डिग्री, मनाली में 8.3 डिग्री, कांगड़ा में 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री का उछाल आया है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में अक्तूबर महीना शुष्क चल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 28 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम के साफ बने रहने की संभावना जताई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!