Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2026 01:56 PM

स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य खंड करसोग के अंतर्गत एक नई पहल करते हुए दूरदराज क्षेत्र सीएचसी अशला में शनिवार से लैब टैस्ट की सुविधा औपचारिक रूप से शुरू कर दी है।
करसोग (ब्यूरो): स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य खंड करसोग के अंतर्गत एक नई पहल करते हुए दूरदराज क्षेत्र सीएचसी अशला में शनिवार से लैब टैस्ट की सुविधा औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत सीएचसी स्तर के इस अस्पताल में अब खून, पेशाब सहित अन्य सभी 110 प्रकार टैस्ट निःशुल्क किए जाएंगे। इन सभी परीक्षणों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
डॉ. गोपाल चौहान बीएमओ करसोग ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आमजन को घर-द्वार पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में यह टैस्ट सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर जांच सेवाएं मिलेंगी और उन्हें विभिन्न बीमारियों से संबंधित टैस्ट करवाने के लिए दूर के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पीएचसी ग्वालपुर और पीएचसी महोग में भी मरीजों के रक्त नमूने लिए जाएंगे, जिन्हें जांच के लिए सीएचसी अशला भेजा जाएगा तथा संबंधित मरीजों को उनकी रिपोर्ट अगले दिन उपलब्ध करवा दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here