Kullu: भूस्खलन के कारण शैड पर गिरा मलबा, महिला की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Aug, 2025 07:05 PM

kullu woman death

पार्वती वैली के रशोल में मूसलाधार बारिश के बीच भूस्खलन से मलबा एक शैड पर गिर गया। इससे शैड में सो रही महिला की मौत हो गई जबकि 2 लोग बच गए।

कुल्लू (शम्भू): पार्वती वैली के रशोल में मूसलाधार बारिश के बीच भूस्खलन से मलबा एक शैड पर गिर गया। इससे शैड में सो रही महिला की मौत हो गई जबकि 2 लोग बच गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 4 बजे नेपाली मूल का दीपक अपनी पत्नी दीपा (45) और भांजे के साथ शैड में सोया था। भूस्खलन के कारण शैड टूट गया और दीपा इसमें दब गई जिससे उसकी मौत हो गई। दीपक और उसका भांजा बच गए। मणिकर्ण के थाना प्रभारी संजीव ने कहा कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!