Kullu: लगघाटी में गिरने से 37 वर्षीय नेपाली की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Nov, 2025 10:48 PM

kullu laghaati person death

लगघाटी के दड़का में गिरने के कारण एक नेपाली व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के साथियों को सौंप दिया है।

कुल्लू: लगघाटी के दड़का में गिरने के कारण एक नेपाली व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के साथियों को सौंप दिया है। पुलिस को मृतक के साथियों ने बताया कि यह दो दिन पहले नेपाली व्यक्ति दड़का में चलते समय गिर गया था। जब इसे आज अधिक दर्द हुआ तो वे इसे अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जोरा बुडा (37) पुत्र उमिया बुडा निवासी पातरासीन डाकघर व तहसील तथा जिला जुमला करनाली नेपाल के रूप में हुई है। यह पिछले कुछ समय से लग घाटी के दड़का में रह रहा था। एएसपी संजीव चौहान ने घटना की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!