ईको टूरिज्म से युवाओं को घरद्वार मिलेगा स्वरोजगार : खाची

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Jul, 2023 09:04 PM

kullu eco tourism youth self employment

हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के चेयरमैन केहर सिंह खाची ने परिधि गृह कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी 10 वर्षों के भीतर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

कुल्लू (दिलीप): हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के चेयरमैन केहर सिंह खाची ने परिधि गृह कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी 10 वर्षों के भीतर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा वन, जल और पर्यटन के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की विकासात्मक योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने के लिए नीतिगत फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जंगलों में वन संपदा हमारी अनमोल धरोहर है, जिसके लिए 3 माह के भीतर जंगलों में सूखे पेड़ों को डिपो तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए के देवदार, कायल व अन्य पेड़ बड़ी संख्या में जंगलों में सूखे हुए हैं और कई जगह पर लकड़ी सड़कर खत्म हो रही है, जिससे प्रदेश सरकार को नुक्सान हो रहा है।

उसे लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चिंतित हैं तथा इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि वन विभाग में कर्मचारियों पद खाली पड़े हुए हैं, जिनको भरने के लिए भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने प्रतिवर्ष 100,000 युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया है, वहीं वन विभाग में भी विभिन्न रिक्त पदों को भरने से युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि निगम और बोर्डों के कर्मचारियों को भी पुरानी पैंशन का लाभ मिले, इसके लिए भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को विकसित करने के लिए ईको टूरिज्म के तहत खाली जगह में टूरिज्म की गतिविधियां शुरू की जाएंगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!