Himachal: पंजाब का 14 वर्षीय लड़का चिट्टे के साथ दबोचा

Edited By Kuldeep, Updated: 20 May, 2025 05:36 PM

kullu boy chitta recovered

पुलिस ने मनाली थाना के तहत प्रीणी में एक 14 वर्षीय किशोर को 24.700 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा है। पुलिस ने लड़के के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने मनाली थाना के तहत प्रीणी में एक 14 वर्षीय किशोर को 24.700 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा है। पुलिस ने लड़के के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इतनी कम उम्र के लड़के को नशे के धंधे में किसने लगाया है।

पुलिस लड़के से उसके परिजनों की निगरानी में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार ग्रीन टैक्स बैरियर के पास इस लड़के को पकड़ा गया है। लड़के की गतिविधियों को देखकर शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उससे चिट्टे की बड़ी खेप बरामद हुई। एसपी कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपी लड़का पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!