Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Oct, 2017 05:15 PM

कोटखाई रेप एंड मर्डर मामले के बाद आरोपी सूरज की थाने की हत्या मामले में सी.बी.आर्ई. द्वारा गिरफ्तार पुलिस की एस.आई.टी. के निलंबित आई.जी., डी.एस.पी. सहित 8 पुलिस कर्मियों राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
शिमला: कोटखाई रेप एंड मर्डर मामले के बाद आरोपी सूरज की थाने की हत्या मामले में सी.बी.आर्ई. द्वारा गिरफ्तार पुलिस की एस.आई.टी. के निलंबित आई.जी., डी.एस.पी. सहित 8 पुलिस कर्मियों राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को जिला अदालत ने फिर से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले 20 सितम्बर को एस.आई.टी. को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था जोकि 3 अक्तूबर मंगलवार को समाप्त हो गई थी। जिला अदालत ने 3 अक्तूबर को वीडियो कान्फ्रैंसिंग से अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। मंगलवार को सी.बी.आई. ने आई.जी. जहूर जैदी व डी.एस.पी. मनोज जोशी को छोड़ कर बाकी 6 पुलिस कर्मियों को वीडियो कान्फ्रैंसिंग से जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायकि हिरासत में भेज दिय गया। अब 16 अक्तूबर को फिर से एस.आई.टी. को कोर्ट में पेश होना होगा।
आई.जी. जैदी को मिली अस्पताल से छुट्टी
बता दें कि 13 सितम्बर को सीने में दर्द के चलते आई.जी.एम.सी. के कार्डियोलॉजी में दाखिल हुए आई.जी. जहूर जैदी को मंगलवार को अस्पताल से दोपहर बाद छुट्टी मिल गई है। चिकित्सकों ने उन्हें रैस्ट करने को कहा है। वहीं डी.एस.पी. मनोज जोशी का अभी भी अस्पतालमें इलाज चलरहा है।