जानिए सुरेश चंदेल ने क्यों थामा कांग्रेस का हाथ, यह रही बड़ी वजह

Edited By Vijay, Updated: 25 Apr, 2019 03:22 PM

know suresh chandel why joined in congress

बिलासपुर के कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने पर पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इस मौके पर सुरेश चंदेल ने कहा कि कुछ समय से भाजपा में संवाद और संभाल की कमी देखने को मिली और भाजपा के अंदर कुछ लोग उन्हें जबरन रिटायर...

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर के कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने पर पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इस मौके पर सुरेश चंदेल ने कहा कि कुछ समय से भाजपा में संवाद और संभाल की कमी देखने को मिली और भाजपा के अंदर कुछ लोग उन्हें जबरन रिटायर करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह अभी भी प्रदेश की सेवा करना चाहते थे इसलिए जब भाजपा में रास्ते बंद होते नजर आए तब उन्होंने और रास्ते तलाशने की कोशिश की।

कांग्रेस पार्टी देश की पुरानी पार्टी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस से उनकी बातचीत हुई और कांग्रेस पार्टी ने कहा कि अगर आप देश व प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं तो उनके लिए द्वार खुले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की पुरानी पार्टी है। इस पार्टी से जुड़कर वह अपना करियर आगे बढ़ाने जा रहे हैं।

अनुराग का दौरों पर ही बीता ज्यादातर समय

उन्होंने अनुराग ठाकुर पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वह जनसंपर्क में पिछड़े हैं। लोगों से उनका संपर्क कम रहा है ज्यादातर वह बाहरी दौरों पर ही रहे हैं, निश्चित रूप से इस बार कांग्रेस पार्टी हमीरपुर क्षेत्र से जीत दर्ज करेगी और परचम लहराएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!