कसौली में भक्तिज्ञान प्रस्तुति के साथ खुशवंत सिंह लिटफैस्ट शुरू, कई बड़ी हस्तियों ने की शिरकत

Edited By Vijay, Updated: 11 Oct, 2019 08:51 PM

khushwant singh litfest in kasauli

विश्व के महान लेखकों में शुमार स्व. खुशवंत सिंह की याद में 8वां खुशवंत सिंह लिटरेचर फैस्टीवल शुक्रवार से भक्तिज्ञान की प्रस्तुति के साथ शुरू हो गया। लिटफैस्ट का इस बार का थीम संत या पापी रखा गया है और इसमें देश-विदेश के कई लेखक, साहित्यकार, चित्रकार...

सोलन: विश्व के महान लेखकों में शुमार स्व. खुशवंत सिंह की याद में 8वां खुशवंत सिंह लिटरेचर फैस्टीवल शुक्रवार से भक्तिज्ञान की प्रस्तुति के साथ शुरू हो गया। लिटफैस्ट का इस बार का थीम संत या पापी रखा गया है और इसमें देश-विदेश के कई लेखक, साहित्यकार, चित्रकार एवं सिनेमा व राजनीति से जुड़ी बड़ी हस्तियां भाग ले रही हैं। साउल डाईट की ओर से आयोजित भक्तिज्ञान से कार्यक्रम का आगाज किया गया। इसके बाद खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह व मीनू तलवार ने कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने खुशवंत सिंह पर अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान बीएन गोस्वामी ने भारतीय कल्चर में भगवान व दानव के रोल के बारे में विस्तार से पावर प्वांइट के माध्यम से जानकारी दी।
PunjabKesari, Khuswant Singh Litfest Image

इसके पश्चात लेखिका तवलीन सिंह, सादिया देहलवी व मैनी वैद्य ने खुशवंत सिंह के साथ बिताए अपने लम्हों को याद किया और खुशवंत सिंह संत एवं पापी विषय पर डिबेट की। इसके बाद स्वपन लिडल व गिल्ज टिलॉटसन, अमरदीप सिंह ने गुरुनानक की जीवनगाथा, रामीण जहानबगलू, बिंदू पुरी, गणेश शैली, किरण चड्ढा ने हिमालया, हिमाचल की परिस्थिति विज्ञान विषय पर चर्चा की। तत्पश्चात सांयकाल के दौरान मैनी वैद्य, सथ्या सरन, अशोक अलैग्जैंडर और अमनदीप सिंह ने विभिन्न विषयों पर विचार रखे। इस लिटफैस्ट को वर्ष 2012 में खुशवंत सिंह के जीवित रहते ही उनके बेटे राहुल सिंह ने शुरू किया था। खुशवंत सिंह कसौली को वह दूसरा घर मानते थे और ट्रेन-टू-पाकिस्तान जैसी कई किताबें उन्होंने यहां अपने राज विला में लिखी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!