वैक्सीन लेने के बाद बिगड़ी तबीयत, मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Apr, 2021 08:25 PM

kangra vaccine person death

पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत रिहालपुरा के एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कोविड वैक्सीन लेने से उसकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।

कांगड़ा, (कालड़ा): पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत रिहालपुरा के एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कोविड वैक्सीन लेने से उसकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। जानकारी के अनुसार हेमराज (58) पुत्र जगत राम निवासी गांव रिहालपुरा डाकघर कांगड़ा को 17 अप्रैल को दोपहर के समय उनके गांव रिहालपुरा में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। उसी रात सांस लेने में हेमराज को थोड़ी तकलीफ हुई व अगले दिन 18 अप्रैल को सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई व आंखों के सामने अंधेरा छा गया, उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी, जिसके चलते परिजनों ने उन्हें कांगड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जिनका रात के समय निधन हो गया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि हेमराज को कोई भी बीमारी नहीं थी। थाना प्रभारी कांगड़ा भारत भूषण ने बताया कि सोमवार को डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत का क्या कारण था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!