Kangra: बुजुर्ग कृष्णा देवी के घर में लाखों के गहने व नकदी चोरी

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jan, 2026 10:40 PM

kangra krishna devi house theft

पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत आते क्षेत्र सकोह में एक घर से चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। घर के मालिक विनोद कुमार ने बताया कि सकोह गांव में बने घर में उनकी बुजुर्ग माता कृष्णा देवी रहती हैं जबकि वह शेष परिवार के साथ लुधियाना में निवास करते...

राजा का तालाब (योगेश): पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत आते क्षेत्र सकोह में एक घर से चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। घर के मालिक विनोद कुमार ने बताया कि सकोह गांव में बने घर में उनकी बुजुर्ग माता कृष्णा देवी रहती हैं जबकि वह शेष परिवार के साथ लुधियाना में निवास करते हैं। विनोद कुमार के अनुसार उनका अक्सर घर में आना-जाना चला रहता है। इस दौरान माता कृष्णा देवी का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से वह उन्हें 4 जनवरी को अपने साथ लुधियाना ले गए। घर में ताले लगा दिए। विनोद कुमार ने बताया कि इस बीच उनका बेटा सौरभ कालिया 16 जनवरी को लुधियाना से सकोह के लिए आया। दोपहर 2 बजे उसने जैसे ही जालीदार दरवाजे का ताला खोला, देखा मेन दरवाजे का लगा ताला तो यथावत था, कुंडी उखड़ी हुई थी।

ऐसे में जैसे ही सौरभ ने घर के अंदर प्रवेश किया तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। इस बीच उसने पास रहते अपने अन्य रिश्तेदारों को अवगत करवाया। विनोद कुमार के अनुसार चोरों ने उनके घर से एक सोने की अंगूठी, एक टॉप्स सोने जोड़ी, लगभग डेढ़ किलो चांदी के गहने, एक बड़ी ब्रास की घंटी और लगभग 50 हजार की नकदी उड़ाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट के बाद रविवार सुबह पता चला कि एक अटैची भी गायब था। उन्होंने बताया कि इस विषय में पुलिस थाना रैहन में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। इस विषय में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वारदात की छानबीन में जुट गई है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!