Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Mar, 2026 12:13 PM

Himachal Desk: हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी सेवा में आने का सुनहरा अवसर आया है। प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में 1224 से अधिक रिक्त पदों को भरने की तैयारी पूरी कर ली है। चयन प्रक्रिया पूरी...
Himachal Desk: हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी सेवा में आने का सुनहरा अवसर आया है। प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में 1224 से अधिक रिक्त पदों को भरने की तैयारी पूरी कर ली है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और आधुनिक होगी, जिसके तहत परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित आयोजित की जाएंगी।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को चयन आयोग के पोर्टल पर अपना 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' करवाना होगा। एक बार पंजीकरण होने के बाद, उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पोस्ट कोड के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे बार-बार जानकारी भरने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। अलग-अलग पोस्ट कोड के तहत इन पदों को भरने के लिए सरकार से औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है।
6 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 234 पद जॉब ट्रेनी के रूप में भरे जाएंगे, जिनके लिए प्रति माह 12,500 रुपये का निश्चित वेतन तय किया गया है। इसके अलावा जॉब ट्रेनी आधार पर असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पद तथा जेबीटी के 600 पदों को भरने के लिए भी मंजूरी मिल गई है। असिस्टेंट स्टाफ नर्स के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 25,000 रुपये, जबकि जेबीटी पदों के लिए 18,000 रुपये प्रतिमाह फिक्स वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें