मुख्यमंत्री के गृह जिला में 45,656 महिलाएं कर रहीं इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि का इंतजार

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Aug, 2024 04:11 PM

jaahu happiness respect fund women waiting

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए इंतजार कर रही बहनों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर में अब बहनों के खातों में राशि भेजने का क्रम शुरू हो गया है।

जाहू (शमशेर सिंह): इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए इंतजार कर रही बहनों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर में अब बहनों के खातों में राशि भेजने का क्रम शुरू हो गया है। कवायद को अंजाम देते हुए प्रथम चरण में 3492 लोगों के खातों में इस महत्वाकांक्षी योजना की राशि भेज दी गई है। विभाग तर्क दे रहा है कि इनमें से जिन लोगों के खाते सही थे, उन्हें राशि पहुंच चुकी है तथा जो खाते सही नहीं थे, उन्हें खातों में त्रुटियां ठीक करने को कहा गया है। इसके लिए तहसील कल्याण अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

दीगर रहे कि प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के बैनर तले चल रही इस योजना में राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हमीरपुर जिला में आचार संहिता लागू होने से पहले अर्थात 16 मार्च 2024 तक प्राप्त 3492 मामलों में प्रथम तिमाही अप्रैल 2024 से जून 2024 में मामलों को स्वीकृति प्रदान करने के उपरांत जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के माध्यम से सीधे तौर पर राशि भेज दी गई है। इसके साथ ही अब तक विभाग के पास 45,656 आवेदन योजना के तहत पहुंच चुके हैं। विभाग तर्क दे रहा है कि प्राप्त आवेदन पत्रों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। विभाग का मानना है कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए यह योजना शुरू की है। योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना, महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार करना है, जिससे महिलाएं छोटी-मोटी जरूरतों के लिए पुरुषों पर निर्भर न रहें।

अब तक 3492 पात्र महिलाओं के खातों में भेजी राशि
जिला कल्याण अधिकारी गीता मरवाह ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पात्र महिलाओं को योजना के तहत जोड़ा जा रहा है। आचार संहिता से पहले प्राप्त आवेदनों में 3492 पात्र महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा चुकी है। इसके तहत जिन महिलाओं के खातों में त्रुटियां पाई गई हैं, उन्हें खातों में त्रुटियां ठीक करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में तहसील कल्याण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक विभाग के पास 45,656 आवेदन पहुंच चुके हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों के दस्तावेजों की जांच के बाद रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी जाएगी। मरवाह ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना और महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार करना है, जिससे महिलाएं छोटी-मोटी जरूरतों के लिए पुरुषों पर निर्भर न रहें।

जिला कल्याण विभाग से प्राप्त सूची को किया स्वीकृत
डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत जिला कल्याण विभाग से प्राप्त सूची को स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं को समय से राशि भेजने के आवश्यक आदेश विभाग को दे दिए गए हैं।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!