Edited By Vijay, Updated: 26 Oct, 2022 05:07 PM

ईशानी सिंह जम्वाल पहली भारतीय महिला बन गई हैं, जिन्होंने माऊंट चो ओयू पीक को फतह किया है। यह पीक नेपाल और चीन के मध्य है। दक्षिण की ओर से दुनिया की छठी सबसे ऊंची व कठिन चोटी पर 7200 मीटर की ऊंचाई तक ईशानी पहुंच गईं।
कुल्लू (दिलीप): ईशानी सिंह जम्वाल पहली भारतीय महिला बन गई हैं, जिन्होंने माऊंट चो ओयू पीक को फतह किया है। यह पीक नेपाल और चीन के मध्य है। दक्षिण की ओर से दुनिया की छठी सबसे ऊंची व कठिन चोटी पर 7200 मीटर की ऊंचाई तक ईशानी पहुंच गईं। माऊंट चो ओयू के अत्यंत चुनौतीपूर्ण दक्षिण की ओर की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचने वाली वह दुनिया भर के पर्वतारोहियों में एकमात्र महिला हैं। ईशानी ने कहा कि वह खुद को चुनौती देने और देश के लिए अपने शिखर पर चढ़ने में सक्षम थीं। ईशानी ने अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों, आकाओं और विशेष रूप से अपने प्रायोजकों का आभार प्रकट किया है, जिसके कारण यह अभियान संभव हो सका। ईशानी ने कहा कि उनका उद्देश्य पर्वतारोहण को एक साहसिक कार्य के रूप में बढ़ावा देना है और साथ ही सरकार से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अभियानों के लिए पर्वतारोहियों को आर्थिक रूप से समर्थन देने का आग्रह किया है।

कुल्लू के पाहनाला की रहने वाली हैं ईशानी
ईशानी जम्वाल जिला कुल्लू के पाहनाला की रहने वाली हैं जोकि आज दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई हैं। इस पीक को फतह कर ईशानी ने प्रदेश व देश का नाम दुनिया भर में ऊंचा किया है। ईशानी के पिता शक्ति सिंह व माता नलिनी जम्वाल ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है और उन्होंने सरकार से अपील की है कि इस तरह के साहसिक कार्य करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए। इससे पहले ईशानी ने लेह-लद्दाख की पीक कुन पर भी फतह हासिल की है। ईशानी ने खास तौर पर शिव नादर फाऊंडेशन का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने उन्हें इस कार्य के लिए स्पाॅन्सरशिप दी। ईशानी ने बताया कि बहुत ही कठिन स्थिति थी और इस बार वायु की दिशा भी ठीक नहीं थी, बावजूद इसके 7200 मीटर तक चढ़ने में कामयाबी मिली। यदि परिस्थिति ठीक होती तो 8000 मीटर तक कामयाबी मिल जानी थी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here