महिला कैदी के जेल में गर्भवती होने के मामले में विभाग ने बिठाई जांच

Edited By Vijay, Updated: 16 Feb, 2021 11:47 PM

investigation in case of female prisoner getting pregnant in jail

प्रदेश की जेल में बंद एक विचाराधीन महिला कैदी के गर्भवती होने के मामले में जेल विभाग ने भी जांच बिठा दी है। सूचना के अनुसार मुख्यालय स्तर के एक अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विभागीय...

शिमला (राक्टा): प्रदेश की जेल में बंद एक विचाराधीन महिला कैदी के गर्भवती होने के मामले में जेल विभाग ने भी जांच बिठा दी है। सूचना के अनुसार मुख्यालय स्तर के एक अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विभागीय स्तर पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले के सामने आने से महिला कैदियों की सुरक्षा के साथ-साथ विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। ऐसे में जेल महकमे ने आनन-फानन में विभागीय स्तर पर जांच बिठा दी है। सूत्रों के अनुसार एक सप्ताह के भीतर जांच अधिकारी को पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यालय को देनी होगी।

दो वर्षों से जेल में विचाराधीन बंदी है महिला

बताया जा रहा है कि संबंधित महिला करीब दो वर्षों से जेल में विचाराधीन बंदी है और उसका मामला अभी न्यायालय में चल रहा है। बताते हैं कि महिला की जेल में अचानक तबियत बिगड़ जाने के बाद जब अस्पताल ले जाया गया तो मामला उजागर हुआ। इतना ही नहीं महिला का गर्भपात करवाए जाने की बात भी कही जा रही है। ऊना जिला की स्थानीय पुलिस भी छानबीन अमल में ला रही है, जिसमें जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

जेल प्रशासन की साख पर लगा बट्टा

हिमाचल पूरे देश में एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां की जेलों में कैदियों को दो शिफ्टों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कैदियों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों की बिक्री के लिए जेल विभाग मार्कीट भी उपलब्ध करवा रहा है। ऐसे में उक्त मामले के सामने आने से जेल प्रशासन की साख पर भी बट्टा लगा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!