Sirmaur: शोभायात्रा के साथ अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला शुरू, CM की जगह उद्योग मंत्री ने दिया देव पालकी को कंधा

Edited By Vijay, Updated: 31 Oct, 2025 06:31 PM

international shri renuka ji fair

भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा के साथ शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी का आगाज हुआ। चौपर में तकनीकी खराबी आने के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू निर्धारित समय पर ददाहू नहीं पहुंच पाए।

श्री रेणुका जी (नरेंद्र): भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा के साथ शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी का आगाज हुआ। चौपर में तकनीकी खराबी आने के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू निर्धारित समय पर ददाहू नहीं पहुंच पाए। लिहाजा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम जी की पालकी को कंधा देकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसी के साथ 6 दिवसीय मेला शुरू हो गया है। उद्योग मंत्री ने प्रदेश व जिलावासियों को श्री रेणुका जी मेला की शुभकामनाएं दीं।
PunjabKesari

ददाहू स्कूल मैदान से ढोल-नगाड़ों की मधुर ध्वनि और माता श्री रेणुका जी व भगवान परशुराम जी के उद्घोषों के साथ शोभायात्रा मुख्य बाजार पहुंची, जहां लोगों ने भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा जहां-जहां से भी होकर गुजरी, लोगों की लंबी कतारें दर्शनों के लिए लगी रहीं। मुख्य बाजार से होते हुए शोभायात्रा रेणुका जी तीर्थ के त्रिवेणी संगम पर पहुंची, जहां माता रेणुका और बेटे परशुराम का भव्य मिलन का पूरा इलाका और हजारों लोग साक्षी बने। इस दौरान रेणुका जी घाटी माता रेणुका जी और भगवान परशुराम के उद्घोषों से गूंज उठी। 

बता दें कि परम्परा के मुताबिक मुख्यमंत्री ही देव पालकी को कंधा देकर शोभायात्रा का शुभारंभ करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्धारित समय पर न पहुंचने के कारण उद्योग मंत्री ने इस परम्परा का निर्वाहन किया। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी, डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा और एसपी सिरमौर एनएस नेगी सहित अन्य गण्यमान्य लोगों सहित हजारों की तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!