सितंबर में ही जम गई चंद्रताल झील, अब भी फंसे हैं कई पर्यटक (PICS)

Edited By Ekta, Updated: 28 Sep, 2018 10:41 AM

in september got frozen chandratal lake

हिमाचल प्रदेश के लाहुल की स्पीति घाटी में मौजूद चंद्रताल झील को सितम्बर माह में ही बर्फ ने जमा दिया है। यही नहीं, इस झील तक पहुंचने वाला मार्ग भी पूरी तरह से बर्फबारी के कारण बंद हो चुका है जिसके खुलने के फिलहाल कोई आसार नहीं लग रहे हैं। लगातार बर्फ...

मनाली (इंट): हिमाचल प्रदेश के लाहुल की स्पीति घाटी में मौजूद चंद्रताल झील को सितम्बर माह में ही बर्फ ने जमा दिया है। यही नहीं, इस झील तक पहुंचने वाला मार्ग भी पूरी तरह से बर्फबारी के कारण बंद हो चुका है जिसके खुलने के फिलहाल कोई आसार नहीं लग रहे हैं।
PunjabKesari

लगातार बर्फ पड़ने का क्रम जारी रहा और चंद्रताल सहित कुंजम दर्रे में 3 फुट से अधिक बर्फ पड़ गई। 
PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार करीब 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगह है। इसके लिए बाकायदा हवाई टीमें चंद्रताल का दौरा कर रही हैं।
PunjabKesari

बता दें कि बर्फबारी से पहले 21 सितम्बर को 100 से अधिक ट्रैकर चंद्रताल झील पहुंचे थे। 22 सितम्बर को हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। आधे पर्यटकों ने खतरे को भांपते हुए मनाली और काजा का रुख कर लिया, जबकि 50 के लगभग ट्रैकर वहीं रुके रहे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!