Solan: शालाघाट में पिकअप जीप से अवैध शराब की खेप बरामद, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 27 Jun, 2025 01:52 PM

illegal liquor recovered from pickup jeep case registered against driver

अर्की पुलिस थाना की टीम ने शालाघाट क्षेत्र में एक बोलेरो कैम्पर पिकअप से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।

अर्की (सुरेंद्र): अर्की पुलिस थाना की टीम ने शालाघाट क्षेत्र में एक बोलेरो कैम्पर पिकअप से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने शालाघाट क्षेत्र में एक बोलेरो कैम्पर पिकअप को शक के आधार पर रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से अंग्रेजी और देसी शराब की कुल 21 पेटियां बरामद की गईं। गाड़ी में मौजूद शराब की सभी बोतलों पर 'सेल फॉर हिमाचल ओनली' अंकित था। पुलिस ने जब वाहन चालक से शराब से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, तो वह कोई भी दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा। गाड़ी चालक की पहचान मनोहर लाल के रूप में की गई है।

डीएसपी अर्की संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी सहित शराब की पूरी खेप को कब्जे में ले लिया गया है और वाहन चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह शराब कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!