HP Budget Session : "कांग्रेस हटाओ माफिया भगाओ", हिमाचल के शिलाई में पेड़ों की 'अवैध' कटाई, BJP ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Mar, 2026 10:52 AM

illegal felling of trees in himachal shillai bjp stage protest holding placards

HP Budget Session : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने गुरूवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में पेड़ों की ''अवैध'' कटाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और कहा कि प्रशासन की नाक के नीचे 300 से अधिक चीड़ के पेड़ काट दिए गए।

HP Budget Session : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने गुरूवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में पेड़ों की ''अवैध'' कटाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और कहा कि प्रशासन की नाक के नीचे 300 से अधिक चीड़ के पेड़ काट दिए गए।

BJP ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने ''कांग्रेस हटाओ माफिया भगाओ, कमीशनखोरी बंद करो जनता का पैसा बचाओ'' जैसे नारों वाली तख्तियां लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए। शिलाई में सैकड़ों चीड़ के पेड़ों की कथित अवैध कटाई को ''गंभीर मामला'' बताते हुए ठाकुर ने कहा कि दिन दहाड़े जिस तरह से पेड़ों को काटा गया है उससे स्पष्ट तौर पर पूरी घटना में राजनीतिक संरक्षण की बू आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे एक कांग्रेस नेता का हाथ है। भाजपा नेताओं ने कहा कि 25 पेड़ काटने की अनुमति दी गई थी लेकिन एसडीएम कार्यालय, थाना और वन रेंज कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक निजी जमीन पर 300 से अधिक पेड़ काट दिए गए।

शिलाई क्षेत्र के पर्यावरण कार्यकर्ता नाथूराम चौहान ने आरोप लगाया था कि राजनीतिक संरक्षण के तहत शिलाई में बड़ी संख्या में पेड़ों की अवैध रूप से कटाई की गई और इंटरनेट पर पेड़ों की कटाई के कथित वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। इससे पूर्व ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया था कि इस मामले में राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है और जांच को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार में नैतिक साहस है तो उसे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!