"शिमला में जल्द ही बनेगी हाइड्रोलिक पार्किंग", विक्रमादित्य सिंह बोले- 1200 करोड़ रुपए की शहरी विकास योजना के तहत होगा कार्य

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Apr, 2026 04:16 PM

hydraulic parking to be built in shimla soon  says vikramaditya singh

Shimla News : 14वीं जिला शिमला आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) स्पोर्ट्स मीट ( महिला) का समापन समारोह आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। लोक...

Shimla News : 14वीं जिला शिमला आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) स्पोर्ट्स मीट ( महिला) का समापन समारोह आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

'शिमला में जल्द ही हाइड्रोलिक पार्किंग बनाई जाएगी'

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश की राजधानी शिमला में जल्द ही हाइड्रोलिक पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए शहर के करीब 15 स्थानों का चयन कर लिया गया है और यह कार्य  प्रदेश में 1200 करोड़ रुपए की लागत से शहरी विकास योजना के तहत किया जाएगा। हाइड्रोलिक पार्किंग के निर्माण से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लाभ मिलेगा और लोगों को अधिक से अधिक स्थानों पर पार्किंग की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि 1,200 करोड़ रुपये की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत करने पर तत्काल मंजूरी दी जाएगी। प्रस्तावित परियोजनाओं में शिमला के प्रमुख क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम करना, हाइड्रोलिक पार्किंग प्रणाली का विकास, भूमिगत उपयोगिता पाइप बिछाना और कांगड़ा एयरोसिटी जैसी नियोजित शहरी टाउनशिप शामिल हैं।

"स्किल में निपुण होंगे तो हर छात्र आत्मनिर्भर बनेगा"

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास के लिए सबसे जरूरी है। शिक्षण संस्थानों से बेहतरीन खिलाड़ी निकलकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करती हैं। आईटीआई में स्किल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाता है। इससे जहां सरकारी क्षेत्र व निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। वहीं  स्वरोजगार की भी अपार संभावनाएं होती हैं। उन्होंने कहा की स्किल में निपुण होंगे तो हर छात्र आत्मनिर्भर बनेगा। प्रदेश भर की आईटीआई में आधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न स्किल शिक्षा दी जा रही हैऔर कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से आईटीआई छात्रों को मल्टी नेशनल कंपनियों में रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है।

मुख्यतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने स्पोर्ट्स मीट के आयोजन के लिए  41 हजार रुपए की राशि विधायक निधि से देने की घोषणा की। इसके साथ ही, शिमला आईटीआई को 15 हजार रूपए बेहतर प्रदर्शन के लिए और छात्रा ममता को 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 14वीं जिला शिमला आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) स्पोर्ट्स मीट ( महिला) 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित की गई।

ये रहे मौजूद

राजकीय आईटीआई जुब्बल एवं शिमला जिला आईटीआई स्पोर्ट्स कल्चर काउंसिल अध्यक्ष विवेक मेहता, राजकीय आईटीआई शिमला के प्रधानाचार्य कार्तिक ठाकुर, परेड कमांडर पूनम ठाकुर, संजय कुमार, सूरज प्रकाश व विभिन्न आईटीआई  की छात्राओं सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!