Edited By Vijay, Updated: 13 Jul, 2023 07:40 PM

भारी बारिश के बीच दिल्ली में आई बाढ़ को देखते हुए हिमाचल व चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली एचआरटीसी बसें अब सिंधु बॉर्डर तक चलेंगी। दिल्ली में कश्मीरी गेट तक बाढ़ का पानी भर जाने के बाद कश्मीरी गेट तक सभी बसों के रूटों को रद्द कर दिया है....
शिमला (राजेश): भारी बारिश के बीच दिल्ली में आई बाढ़ को देखते हुए हिमाचल व चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली एचआरटीसी बसें अब सिंधु बॉर्डर तक चलेंगी। दिल्ली में कश्मीरी गेट तक बाढ़ का पानी भर जाने के बाद कश्मीरी गेट तक सभी बसों के रूटों को रद्द कर दिया है, ऐसे में दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली बसों को सिंधु बॉर्डर तक ही चलाया जाएगा। इस संबंध में निगम प्रबंधन ने सभी चालकों-परिचालकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
वहीं सिंधु बॉर्डर से आगे दिल्ली में अन्य स्थानों तक जाने के लिए दिल्ली प्रशासन की ओर से बसों को क्लब कर चलाया जा रहा है ताकि हिमाचल व चंडीगढ़ से जाने वाले यात्री दिल्ली में अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंच सकें। वहीं जिन यात्रियों ने दिल्ली की एडवांस बुकिंग करवाई है, उन्हें निगम द्वारा किराया भी वापस किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त निगम प्रबंधन ने फैसला लिया है कि प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों व विभिन्न जगहों पर फंसे यात्रियों व लोगों को गंतव्य स्थानों के लिए एचआरटीसी ने जो स्पैशल बसें चलाई हैं, उनमें यात्रियों से साधारण किराया लिया जाएगा। इससे पहले निगम स्पैशल बसों में 20 प्रतिशत अधिक किराया लेता था लेकिन सरकार के निर्देशों के अनुसार निगम प्रबंधन ने विभिन्न जगहों में फंसे यात्रियों को राहत प्रदान की है। यह जानकारी एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here