उत्तराखंड में HRTC बस हादसे से हिमाचल में शोक की लहर, पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने जताया गहरा दुख

Edited By Vijay, Updated: 03 Feb, 2026 01:38 PM

hrtc bus accident

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के चौपाल (नेरवा) से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

शिमला/नाहन: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के चौपाल (नेरवा) से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र में बस के गहरी खाई में गिरने से हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हृदय विदारक घटना पर हिमाचल प्रदेश के पक्ष और विपक्ष के शीर्ष नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

उद्योग मंत्री बोले- अत्यंत पीड़ादायक है घटना
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र हुई बस दुर्घटना का सामचार मिला है। उन्होंने घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि हम दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

जयराम ठाकुर ने दोनों सरकारों से की मदद की अपील
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस हादसे को हृदय विदारक बताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, जयराम ठाकुर ने उत्तराखंड और हिमाचल सरकार से आग्रह किया है कि सभी यात्रियों की हरसंभव सहायता की जाए और उन्हें बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

सांसद अनुराग ठाकुर ने जताई संवेदना
हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी नेरवा से पांवटा साहिब जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह खबर अत्यंत कष्टदाई है। अनुराग ठाकुर ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए पीड़ित परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

राजीव बिंदल ने प्रशासन से मांगी तत्काल राहत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने बस हादसे पर दुख जताते हुए सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पीड़ितों को शीघ्र राहत और सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि हादसे में काल का ग्रास बने लोगों और घायल यात्रियों का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोकसंतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!