हिमाचल प्रवास पर आएंगे पीएम मोदी, सरकार लेगी 2500 करोड़ का कर्ज, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 09 Sep, 2022 06:51 AM

hp top 10 news

हिमाचल में स्क्रब टायफस इस साल की पहली मौत हुई है। नालागढ़ कोर्ट काम्पलैक्स में हुए गोलीकांड मामले के पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आईएसआई व खालिस्तानी नैटवर्क के कनैक्शन का खुलासा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितम्बर को हिमाचल प्रवास पर आएंगे।...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में स्क्रब टायफस इस साल की पहली मौत हुई है। नालागढ़ कोर्ट काम्पलैक्स में हुए गोलीकांड मामले के पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आईएसआई व खालिस्तानी नैटवर्क के कनैक्शन का खुलासा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितम्बर को हिमाचल प्रवास पर आएंगे। राज्य सरकार विधानसभा चुनावों से ठीक पहले 2500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। फेसबुक पर प्यार के बाद शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में Scrub Typhus से इस साल की पहली मौत
हिमाचल में अब स्क्रब टायफस जानलेवा बन चुका है। आईजीएमसी में सोलन के रहने वाले 54 साल के व्यक्ति की स्क्रब टायफस से मौत हो गई है। प्रदेश में यह पहली मौत है। यह व्यक्ति 28 अगस्त से आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। इस साल स्क्रब टायफस को लेकर 600 मरीजों के टैस्ट किए गए हैं, जिसमें से 56 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। ध्यान रहे कि अब सीजन शुरू हो गया है।

24 सितम्बर को हिमाचल प्रवास पर आएंगे पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितम्बर को हिमाचल प्रवास पर आएंगे। वह मंडी में युवा मोर्चा की होने वाली युवा संकल्प हुंकार रैली में युवाओं को संबोधित करेंगे। इस रैली में पूरे प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र के 74 मंडलों के 7883 बूथों से 1 लाख युवा पहुंचेंगे तथा इसमें 40 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति नहीं होगा। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने वीरवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कही।

नालागढ़ गोलीकांड में ISI व खालिस्तानी नैटवर्क के कनैक्शन का खुलासा
नालागढ़ कोर्ट काम्पलैक्स में हुए गोलीकांड मामले के पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आईएसआई व खालिस्तानी नैटवर्क से कनैक्शन का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में खौफ का माहौल पैदा हो गया है और नालागढ़ कोर्ट परिसर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बद्दी पुलिस दिल्ली में डेरा डाले हुए है और पुलिस ने इन आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट परिसर में हुई गोलीबारी के मामले में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन दिल्ली पुलिस की तफ्तीश पूरी होने के बाद ये आरोपी यहां पर आएंगे। 

विधानसभा चुनावों से पहले हिमाचल सरकार लेने जा रही 2500 करोड़ का कर्ज
हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों व पैंशनरों को एरियर व डीए देने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार विधानसभा चुनावों से ठीक पहले 2500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज 4 अलग-अलग मदों में लिया जा रहा है। इसके तहत 500 करोड़ रुपए का कर्ज 11 सालों की अवधि के लिए लिया जा रहा है। इसके अलावा 500 करोड़ रुपए का कर्ज 12 साल के लिए, 700 करोड़ का 14 साल के लिए तथा 800 करोड़ रुपए का कर्ज 15 साल के लिए उठाया जाएगा। 

सरकारी खजाने को लुटाकर भाजपा कर रही रैलियां : मुकेश अग्निहोत्री 
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकारी खजाने को लुटाकर अमृत महोत्सव के नाम पर भाजपा की रैलियां करवाई जा रही हैं। ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकारी खजाने की लूट है। एक तरफ प्रदेश पर करोड़ों रुपए का कर्ज है तो दूसरी तरफ चुनावों के नजदीक करोड़ों रुपए खर्च कर भाजपा की रैलियां सरकारी खर्चे पर करवाई जा रही हैं। मौसम साफ है, तब भी बड़े-बड़े वाटरप्रूफ डोम लगाए जा रहे हैं। 

PM Modi के पांच प्रण करेंगे विकसित भारत का सपना पूरा
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विगत लगभग 5 वर्षों के दौरान धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे हिमाचल में विकास हुआ है और यह केंद्र तथा राज्य में डबल इंजन सरकारों के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया जिसे केंद्र की पूर्व कांग्रेस सरकार ने समाप्त कर दिया था। 

देश में उखड़ गया कांग्रेस का तंबू, फिर भी दे रहे गारंटी : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया है और यह एक संयोग है कि हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश भर में 75 कार्यक्रमों के माध्यम से हिमाचल के 75 वर्ष की गौरवमयी यात्रा को मनाने का निर्णय लिया है, लेकिन प्रदेश सरकार का यह निर्णय कांग्रेस पार्टी के नेताओं को रास नहीं आ रहा है।

बद्दी में कार सवारों से पकड़ी चिट्टे की खेप, महिला सहित 3 गिरफ्तार
जिला बद्दी पुलिस ने नशा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टे की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के 2 पुरुषों व एक महिला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार टीम ने वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरिपुर संडोली के समीप बद्दी की ओर से आ रही एक कार को रोका, जिसमें 2 पुरुष व एक महिला सवार थी।

फेसबुक पर प्यार...फिर यूज और धोखा, अंधे प्यार ने तबाह कर दी जिंदगी
फेसबुक पर प्यार के बाद शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। आखिर तंग आकर महिला ने नगरोटा बगवां पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक 28 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने देहरा के एक युवक पर उसके साथ फेसबुक पर प्यार होने के बाद शादी का झांसा देकर मुकरने का आरोप लगाया है।

जिंदगी की जंग हारा 5 साल का मासूम, परिजन बोले-लाडले की मौत के लिए सिस्टम जिम्मेदार
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के गांव कमूल में बुधवार आधी रात को हुई एक घटना ने न केवल पूरे गांव को बल्कि समूचे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। रात करीब 1:30 बजे अपनी मां और बहन के साथ चैन की नींद सो रहा 5 वर्ष का मासूम सर्पदंश का शिकार हो गया। बच्चे के रोने चिल्लाने पर परिजन उठे तो उन्हें सर्पदंश का पता चला। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!