Edited By Vijay, Updated: 27 Apr, 2024 06:21 PM
हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में केंद्र सरकार से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध हुई, लेकिन प्रदेश सरकार इसे लेकर झूठा प्रचार कर रही है। प्रदेश सरकार की विकास कार्यों को करवाने में कोई रुचि नहीं है। प्रदेश में विकास सिर्फ डबल इंजन की सरकार के सहयोग से...
झाकड़ी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में केंद्र सरकार से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध हुई, लेकिन प्रदेश सरकार इसे लेकर झूठा प्रचार कर रही है। प्रदेश सरकार की विकास कार्यों को करवाने में कोई रुचि नहीं है। प्रदेश में विकास सिर्फ डबल इंजन की सरकार के सहयोग से संभव है। यह बात मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने झाकड़ी में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन में कही। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद थे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने पर किसानों से 2 रुपए के हिसाब से गोबर खरीदने का वायदा किया था लेकिन चुनाव के बाद इसे भूल गई। कंगना ने कहा कि इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, ऐसे में फिर से केंद्र में एनडीए की सरकार बनना जरूरी है तथा वह प्रदेश के डाकिए के रूप में सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह हिमाचली परिधानों व धाटू को लगातार प्रमोट करती रही हैं। हिमाचल प्रदेश की अपनी अलग सांस्कृतिक विरासत रही है, जिसे यहां की महिलाओं ने सहेज कर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ आए दिन हादसे होते रहते हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here