फेसबुक पर प्यार...फिर यूज और धोखा, अंधे प्यार ने तबाह कर दी जिंदगी

Edited By Vijay, Updated: 08 Sep, 2022 07:01 PM

blind love ruined life

फेसबुक पर प्यार के बाद शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। आखिर तंग आकर महिला ने नगरोटा बगवां पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

नगरोटा बगवां (स्वामी): फेसबुक पर प्यार के बाद शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। आखिर तंग आकर महिला ने नगरोटा बगवां पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक 28 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने देहरा के एक युवक पर उसके साथ फेसबुक पर प्यार होने के बाद शादी का झांसा देकर मुकरने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी युवक करीब 31 वर्ष का है और 2021 तक वह उसके साथ फेसबुक पर प्यार का इजहार करता रहा। इसी बीच उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए और शादी करने की हामी भरता रहा।

महिला ने बताया कि आरोपी उसके संपर्क में 4-5 साल पहले आया था। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि जब युवक का किसी और जगह रिश्ता हो गया तो उसके बाद मामला दर्ज करवाना पड़ा। पीड़ित महिला का एक करीब 5 वर्षीय लड़का भी है। नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के प्रभारी अशोक राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा उसे हिरासत में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने कहा है कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!