Edited By Jyoti M, Updated: 01 May, 2025 01:02 PM

बुधवार देर रात हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर दरेड़ नाला के निकट भारी हिमस्खलन हुआ। इस घटना के कारण पांगी घाटी का सड़क संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है। हिमस्खलन के चलते मार्ग के दोनों ओर हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन...
हिमाचल डेस्क। बुधवार देर रात हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर दरेड़ नाला के निकट भारी हिमस्खलन हुआ। इस घटना के कारण पांगी घाटी का सड़क संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है। हिमस्खलन के चलते मार्ग के दोनों ओर हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (HRTC) की दो बसों समेत लगभग एक दर्जन से अधिक वाहन फंस गए हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की मशीनरी तुरंत सड़क को बहाल करने के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। BRO के कर्मचारी जल्द से जल्द मार्ग को यातायात के लिए सुचारू करने के प्रयास में जुटे गए थे।
इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य में आज से अगले एक सप्ताह तक बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण संभावित है। वर्तमान में शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है।