Himachal Weather: नए साल पर नहीं होगी बर्फबारी, लाहौल-स्पीति में -17.3 डिग्री तापमान

Edited By Vijay, Updated: 31 Dec, 2024 06:37 PM

himachal weather

हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि प्रदेश के लाहौल-स्पीति में न्यूनतम तापमान -17.3 डिग्री तक पहुंच गया है।

शिमला (राजेश): हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि प्रदेश के लाहौल-स्पीति में न्यूनतम तापमान -17.3 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश के 6 शहरों का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। समदो में न्यूनतम तापमान -12.6 डिग्री, कुकुमसेरी में -12.8 डिग्री, केलांग में -8.3 डिग्री, कल्पा में -3.6 डिग्री, रिकांगपिओ में -0.9 डिग्री, मनाली में 2.2 डिग्री और शिमला में 6.4 डिग्री सैल्सियस रहा। मंगलवार को शिमला सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में खिली धूप ने लोगों को कुछ राहत दी। हालांकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। कांगड़ा, ऊना, मंडी और बिलासपुर जिलों में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही और यातायात प्रभावित हुआ।

अगले 24 घंटों में साफ रहेगा मौसम
पहली जनवरी को प्रदेश में बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विज्ञानी संदीप शर्मा ने बताया कि अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहेगा। नए साल का पहला दिन यानी पहली जनवरी को भी प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी। उन्होंने बताया कि 1 से 3 जनवरी के बीच हिमाचल की पर्वत श्रृंखलाओं में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इससे ठंड का असर और बढ़ेगा। वहीं 4 से 6 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना है। इससे पूरे प्रदेश में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।

शिमला और मनाली में 5 जनवरी को बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी को शिमला और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में बर्फबारी की प्रबल संभावना है। इस बार राज्य में अच्छी बर्फबारी हुई है। दिसम्बर महीने में तीन बार बर्फबारी हो चुकी है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी से प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जनजीवन पर असर पड़ा है।

2 एनएच और 200 से अधिक सड़कें अभी भी बंद
बर्फबारी के बाद प्रदेश में 2 नैशनल हाईवे सहित 200 से अधिक सड़कें अभी भी बंद हैं। लाहौल-स्पीति जिले में 130 से अधिक सड़कें ठप्प पड़ी हैं। इससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू जिले में भी दो नैशनल हाईवे बाधित हैं। किन्नौर, शिमला, कुल्लू, चम्बा और मंडी जिलों के ऊपरी इलाकों में कई सड़कें अब तक बंद हैं। इससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन द्वारा सड़कें खोलने के लिए काम किया जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!