कंगना रणौत के तंज पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, सीएम सुक्खू ने OPS को लेकर भाजपा को घेरा, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 13 Apr, 2024 12:00 AM

himachal top 10 news

हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत व कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बीच जुबानी जंग जारी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओपीएस बंद करने को लेकर भाजपा को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चौथा...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत व कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बीच जुबानी जंग जारी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओपीएस बंद करने को लेकर भाजपा को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चौथा नवरात्रा भी बीत गया लेकिन कांग्रेस मंडी संसदीय सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। जिला किन्नौर के पूर्वनी गांव में गोलीकांड का मामला सामने आया है। कुल्लू जिला में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई। कांगड़ा थाना के अंतर्गत समेला गांव में टनल के पास श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के हत्थे चढ़े एक बड़े साइबर गिरोह के अफ्रीकी मूल के 2 आरोपियों कोर्ट ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। शिमला में एचआरटीसी बस के चालक की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। चम्बा जिला के उपमंडल चुराह के रुंडाल गांव में शुक्रवार सुबह आग लगने से 2 मंजिला मकान जलकर राख हो गया। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

कंगना ने विक्रमादित्य सिंह पर फिर कसा तंज, पीएम मोदी को बताया भगवान राम के चरित्र का अंश
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने शुक्रवार को अटल सदन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर विक्रमादित्य सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह मुझे बड़ी बहन कह रहे हैं तो मैं भी अपने छोटे भाई को छोटा पप्पू या राजा बाबू कहूं तो उन्हें भी नाराज नहीं होना चाहिए। 

विक्रमादित्य सिंह का कंगना रणौत पर पलटवार, बोले-केवल महिलाओं की बात करके नहीं गलेगी दाल
लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने फिर से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर पलटवार किया है। उन्होंने कंगना की भाषा शैली को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया तथा कहा कि कंगना बोल रही हैं कि अब महिलाओं का जमाना है व महिलाओं का सशक्तिकरण करना है लेकिन वह शायद भूल रही हैं कि वर्तमान में मंडी की सांसद एक महिला है...

सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, बोले-हमने ओपीएस दी जबकि भाजपा ने बंद की
75 वर्षों के बाद इस क्षेत्र की जनता ने आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनते देखा है, जो इसी क्षेत्र से निकला हुआ है। आप लोगों ने ही मुख्यमंत्री बनाया है और आगे भी आपका ही साथ चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को गलोड़ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की मासिक बैठक में भाग लेने के दाैरान कही। 

जयराम ने कसा तंज, कहा-चौथा नवरात्रा भी बीत गया लेकिन कांग्रेस घोषित नहीं कर पाई प्रत्याशी
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चौथा नवरात्रा भी बीत गया लेकिन कांग्रेस मंडी संसदीय सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस के लोग कहते रहे कि नवरात्रों में प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह यदि कंगना को बड़ी बहन कहते हैं तो मन में भाव भी उनके वैसे ही होने चाहिए। 

किन्नौर के पूर्वनी में गोलीकांड, व्यक्ति ने अपनी 2 बहनों व भतीजी पर चला दी गोली
जिला किन्नौर के पूर्वनी गांव में गोलीकांड का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी 2 बहनों तथा भतीजी पर गोली चला दी। घायल तीनों महिलाओं का आईजीएसमी में उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में उक्त व्यक्ति तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। 

कुल्लू में बड़ा हादसा: कार एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौके पर मौ.त
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई।  कुल्लू के पुलिस थाना आनी के अंतर्गत राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला में एक मारुति आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर पंहुची टीम ने जांच की। 

कांगड़ा में टनल के पास पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 2 बच्चों सहित 20 घायल
कांगड़ा थाना के अंतर्गत समेला गांव में टनल के पास श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे तथा इसकी सूचना कांगड़ा थाना व टांडा मेडिकल काॅलेज में दी गई। वहीं 108 एंबुलैंस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा पहुंचाया।

नाहन की महिला से ठगी मामले में गिरफ्तार अफ्रीकी मूल के 2 शातिर कोर्ट में पेश, 7 दिन के रिमांड पर भेजा
पुलिस के हत्थे चढ़े एक बड़े साइबर गिरोह के अफ्रीकी मूल के आरोपियों केलेची ब्राइट चुकवू (36) और अफोकोल वेरोनिक (30) को शुक्रवार दोपहर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की जांच करने के साथ साइबर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों सहित कई अहम जानकारियों को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर सकती है। 

शिमला में HRTC बस की चपेट में आने से महिला की मौ.त, चालक गिरफ्तार
राजधानी शिमला में शुक्रवार को एचआरटीसी बस के चालक की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे एचआरटीसी की इलैक्ट्रिक बस चालक ने पुराने बस स्टैंड पर पहले एक बस को टक्कर मारी और टक्कर मारते हुए दूसरी बस टैक्सी स्टैंड में जा घुसी जहां एक बाइक और कार भी बस की चपेट में आ गए। 

घर में चल रहीं थीं शादी की तैयारियां, सिलैंडर फटने से 2 मंजिला मकान में लगी आग
चम्बा जिला के उपमंडल चुराह के रुंडाल गांव में शुक्रवार सुबह आग लगने से 2 मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इसमें एक दुकान भी शामिल है। अग्निकांड में करोड़ों रुपए का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रहीं थीं। इस दौरान अचानक मकान में रखा सिलैंडर फट गया। इससे आग भड़क गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!