छत से गिरकर महिला की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Apr, 2024 10:44 PM

palampur roof woman death

न्यू मॉडल कालोनी में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। महिला को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला पालमपुर में किराए के मकान में रहती थी।

पालमपुर (भृगु): न्यू मॉडल कालोनी में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। महिला को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला पालमपुर में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार किराए के मकान में रह रही महिला कमला देवी (63) मकान की छत पर गई। इस बीच वह वहां पर गिर गई, जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला मूल रूप से लोहारड़ी मुल्थान की रहने वाली थी। बताया यह भी जा रहा है कि छत पर बंदर आ गए थे, जिसके डर से महिला भागी और गिर गई। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि छत से गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!