सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, बोले-हमने ओपीएस दी जबकि भाजपा ने बंद की

Edited By Vijay, Updated: 12 Apr, 2024 11:32 PM

cm sukhvinder singh

75 वर्षों के बाद इस क्षेत्र की जनता ने आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनते देखा है, जो इसी क्षेत्र से निकला हुआ है। आप लोगों ने ही मुख्यमंत्री बनाया है और आगे भी आपका ही साथ चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को गलोड़ क्षेत्र के...

गलोड़/नादौन (मिलाप/जैन/अनिल): 75 वर्षों के बाद इस क्षेत्र की जनता ने आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनते देखा है, जो इसी क्षेत्र से निकला हुआ है। आप लोगों ने ही मुख्यमंत्री बनाया है और आगे भी आपका ही साथ चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को गलोड़ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की मासिक बैठक में भाग लेने के दाैरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही कैबिनेट में पहली गारंटी ओल्ड पैंशन स्कीम को लागू किया लेकिन राजस्थान में भाजपा सरकार आते ही ओल्ड पैंशन स्कीम को बंद कर दिया गया। 

कांग्रेस सरकार ने आपदा में हिमाचल में अत्यधिक हुए नुक्सान के लिए भी केंद्र सरकार से आर्थिक मदद मांगी किंतु केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार की कोई भी मदद नहीं की। कांग्रेस सरकार ने आपदा में तबाह हुए 22 हजार परिवारों को 4500 करोड़ का राहत पैकेज प्रदान किया। उत्तराखंड व गुजरात की तर्ज पर कोई भी विशेष राहत पैकेज भी नहीं दिया। उनकी सरकार ने आपदा में बेघर हुए लोगों को मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 7 लाख किया। यह सब कर पाया क्योंकि आम परिवार से हैं।

कांग्रेस सरकार ने राजस्व कानून में भी बदलाव किया तथा अभी तक लोगों के 1 लाख इंतकाल व साढ़े 7 हजार तकसीम कर दी गई हैं। भाजपा ने पैसे के बल पर प्रदेश सरकार को गिराने का जो असफल प्रयास किया, उसके खिलाफ जनांदोलन खड़ा करें। एक जून तक पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं को भाजपा के दुष्प्रचार और षड्यंत्रों का एकजुट होकर जवाब देना है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!