Result : +2 साइंस संकाय में प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर रही कामाक्षी

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Apr, 2024 06:18 PM

baijnath state kamakshi first

जिला कांगड़ा का चंगर क्षेत्र मानी जाने वाली धार चढ़ियार की बेटी कामाक्षी शर्मा ने जमा दो की साइंस स्ट्रीम में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर यह जता दिया है कि भौगोलिक और सामाजिक हालात जैसे भी हों, यदि आप लक्ष्य निर्धारित रणनीति के तहत अपनी...

बैजनाथ (बावा): जिला कांगड़ा का चंगर क्षेत्र मानी जाने वाली धार चढ़ियार की बेटी कामाक्षी शर्मा ने जमा दो की साइंस स्ट्रीम में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर यह जता दिया है कि भौगोलिक और सामाजिक हालात जैसे भी हों, यदि आप लक्ष्य निर्धारित रणनीति के तहत अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में आगे बढ़े हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपके कदमों को नहीं रोक सकती। कामाक्षी के पिता भारत भूषण शर्मा एक पुस्तक विक्रेता हैं जबकि माता सुनीता शर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता हैं। वर्तमान में कामाक्षी अपने माता-पिता के साथ बैजनाथ में रह रही है। कामाक्षी ने कुल 500 में से 494 अंक अर्जित कर कुल 98.80 प्रतिशतता हासिल की है। कामाक्षी भविष्य में जैनेटिक्स एंड एग्रीकल्चर में रिसर्च करना चाहती हैं। माता सुनीता शर्मा ने कहा कि जैसे ही उन्हें बेटी के प्रथम आने का पता चला तो वे तुरंत शिव मंदिर माथा टेकने के लिए चले आए। भारती विद्यापीठ सीनियर सैकेंडरी स्कूल बैजनाथ के मैनेजिंग डायरैक्टर नवनीत डोगरा ने कामाक्षी की कामयाबी पर बधाई दी है। कामाक्षी और उसके परिजनों ने सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!